मनोरंजन

को-प्रोडक्शन मार्केट-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 तक

लेखक: AIR Shimla अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

फीचर एवं डॉक्यूमेंट्री निर्माताओं के लिए एक और सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है एनएफडीसी

अगस्त 24, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश): अगर आप फीचर्स और वृत्तचित्र यानि डॉक्यूमेंट्री बनाने का शौक रखते हैं और किसी बड़े वृत्तचित्र निर्माता या अंतर्राष्ट्रीय स्तर के निर्माता के साथ कोई फीचर या डॉक्यूमेंट्री बनाना चाहते हैं तो ऐसे प्रतिभाशाली निर्माताओं के लिए राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) एक बार फिर ‘को-प्रोडक्शन मार्केट-2026’ के माध्यम से एक सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है।

को-प्रोडक्शन मार्केट (सीपीएम) दक्षिण एशियाई विषयों पर आधारित चुनिंदा परियोजनाओं के लिए एक ऐसा मंच है, जहां सह-निर्माण के लिए वित्तीय और कलात्मक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

हर साल को-प्रोडक्शन मार्केट के लिए चयनित परियोजनाओं के फिल्म निर्माताओं को भारतीय और अंतरराष्ट्रीय निर्माताओं, वितरकों, विक्रय एजेंटों और सह-निर्माण में सक्रिय फाइनेंसरों से जुड़ने के कई अवसर मिलते हैं। इसका उद्देश्य विश्वभर के फिल्म पेशेवरों को एक साथ लाने और अंतरराष्ट्रीय सह-निर्माण के अवसरों को बढ़ावा देना है।

को-प्रोडक्शन मार्केट 2026 के लिए इच्छुक फीचर एवं डॉक्यूमेंट्री निर्माताओं से 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट वेव्सबाजार.कॉम पर लॉग इन किया जा सकता है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का एक बहुत ही महत्वपूर्ण उपक्रम एनएफडीसी फिल्म निर्माण के क्षेत्र में नए लोगों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करता है। इसी कड़ी में ‘को-प्रोडक्शन मार्केट 2026’ का आयोजन किया जा रहा है।

A
AIR Shimla

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।