देश

प्रोफेसर डॉ, राजीव चौधरी को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
प्रोफेसर डॉ, राजीव चौधरी को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

रायपुर, 25 अगस्त 2026 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में उच्च शिक्षा संस्थानों और पॉलिटेक्निक के इक्कीस शिक्षकों-संकाय सदस्यों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी।

इनमें रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर राजीव चौधरी भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रोफेसर डॉक्टर राजीव चौधरी का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि देशभर से चयनित 21 उत्कृष्ट शिक्षकों में स्थान बनाकर डॉक्टर चौधरी ने प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।