Public Opinion: फिरोजाबाद नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 6 महीने से काट रहे चक्कर, बच्चों के स्कूलों में नही हो पा रहे एडमिशन

फिरोजाबाद में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में लोगों को 6 महीने से दिक्कतें आ रही हैं. नगर निगम के नए नियमों से भी परेशानी हो रही है. नई बस्ती से आई महिला किरण देवी ने बताया कि उनकी पोती का एडमिशन स्कूल में होना है. इसके लिए जन्म प्रमाण-पत्र की आवश्यकता है.
लेकिन यहां प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है. 6 महीने पहले पिता की मुत्यु होने के बाद देव अपने पिता का डेथ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आया लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई.
📡 स्रोत: News18 Hindi