Public Opinion: नोएडा में नौकरीपेशा युवाओं के लिए सर्वाइव करना मुश्किल, किराया, खाना, यात्रा खर्च से सैलरी खत्म, मंहगाई तोड़ रही कमर, जानें

नोएडा में नौकरीपेशा युवाओं के लिए सर्वाइव करना मुश्किल है. किराया, खाना और अन्य खर्चों के बाद सैलरी का बड़ा हिस्सा खत्म हो जाता है. मयंक सिंह के अनुसार, 15 तारीख के बाद लोग किस्तों पर जीते हैं. अतुल यादव बताते हैं कि आज नोएडा में महीने एंड तक हमे ये पता नहीं चलता कि सैलरी गई कहां.
वो इसलिए आप ट्रांसपोर्टेशन से लेकर सुबह उठने से शाम सोने तक बिना पैसे के जिंदगी का गुजारा नहीं है. चीनी 65 रुपये हो गई है, सरसों का तेल 200 रुपए है, आटा 40 रुपए है. पेट्रोल-डीजल अलग रिकॉर्ड तोड़ रहा है.
📡 स्रोत: News18 Hindi