राजनीति

पुलिस बेचैन : अतीक के शूटर गुड्डू मुस्लिम, साबिर कहां:अरमान खोलेगा राज, बाकी अभी तक गुम, 8 राज्यों में हुई थी हुक्म तहरीरी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पुलिस बेचैन : अतीक के शूटर गुड्डू मुस्लिम, साबिर कहां:अरमान खोलेगा राज, बाकी अभी तक गुम, 8 राज्यों में हुई थी हुक्म तहरीरी

यूपी की सबसे बड़ी सनसनी उमेश पाल हत्याकांड में फरार रहे 5 लाख के इनामी शूटरों में एक अरमान का पता तो पुलिस को मिल गया। पुलिस को चकमा देकर जेल के सीखचों में सुरक्षित पनाह पाने वाले अरमान के अलावा शूटर गुड्डू मुस्लिम और साबिर अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। उमेश पाल हत्याकांड 24 फरवरी 2023 को अंजाम दिया गया था।

तब प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस ने 8 राज्यों में कई बार दबिश दी। यूपी पुलिस आठ राज्यों में हुक्म तहरीरी जारी कर चुकी है। सभी राज्यों को बताया गा है कि ये गुड्डू मुस्लिम, अरमान, साबितर, अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और अशरफ की पत्नी जैनब फात्मा वांटेंड हैं, कोई जानकारी मिले तो तत्काल सूचना दें।

इसी तरह दिल्ली एयरपोर्ट समेत चुनिंदा एयरपोर्ट पर इनके बारे में जानकारी और फोटो भेजी गई है। अब अरमान का सुराग मिला है तो पुलिस की जद्दोजहद और बेचैनी बढ़ गई है। अरमान को रिमांड पर लेकर पुलिस फरार शूटरों के बारे में ही लंबी पूछताछ करेगी। शूटरों में सबसे अहम गुड्डू मुस्लिम हत्याकांड की सबसे बड़ी कड़ी है।

शाइस्ता को तलाशती रहीं तीन एजेंसियां यूपी की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शुमार माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन, अशरफ की पत्नी जैनब फात्मा अब तक सभी एजेंसियों के रडार से दूर हैं। जैनब को पुलिस, एसटीएफ, लोकल इंटीलिजेंस तलाशती रही तो शाइस्ता को इन तीनों एजेंसियों के अलावा ईडी भी तलाशती रह गई।

शाइस्ता प्रयागराज कमिश्नरेट से 50 हजार रुपये की इनामी है। जैनब पर 25 हजार रुपये का इनाम है। अतीक की बहन मेरठ की रहने वाली आयशा नूरी की भी पुलिस को तलाश है। उस पर 25 हजार का इनाम है। अतीक-अशरफ, परिवार और गैंग से जुड़े करीबियों की अब तक तीन हजार करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। दो बेटे जेल में एक प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद का बड़ा बेटा उमर अहमद लखनऊ जेल में है।

दूसरे नंबर का बेटा अली अहमद नैनी सेंट्रल जेल में बंद है। अतीक का तीसरे नंबर का बेटा असद अहमद झांसी में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। इसी साल सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक बेटा अहजम प्रयागराज के हटवा इलाके में रह रहा है। अतीक गैंग के शूटर अरमान की 2 तस्वीरें यूपी पुलिस का चकमा देकर गया जेल पहुंचा अरमान यूपी पुलिस अतीक गैंग के जिस शूटर को पिछले 3 साल से ढूंढ रही थी, वह बिहार की गया सेंट्रल जेल में बंद मिला।

उमेश पाल हत्याकांड में शामिल रहे इस शूटर अरमान पर पुलिस ने 5 लाख रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा है। अरमान मूलरूप से गयाजी का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद वह बचने के लिए गयाजी भाग गया था। अरमान पर गया में भी एक दुकानदार पर फायरिंग करने का केस दर्ज था। इसी मामले में उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

इसके बाद अरमान को गया सेंट्रल जेल भेजा गया था। सूचना मिलते ही यूपी पुलिस गयाजी पहुंची और अरमान की पहचान की। उसे अपने साथ लाने के लिए यूपी पुलिस ने कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड की अर्जी दाखिल की है। जल्द ही पुलिस अरमान को प्रयागराज लाएगी। गयाजी के जेल में बंद अरमान तक ऐसे पहुंची यूपी पुलिस यूपी पुलिस पिछले 3 साल से अरमान की तलाश में जुटी थी।

इसी दौरान पुलिस को उसके गयाजी के जेल में बंद होने की सूचना मिली। इस सूचना के बाद प्रयागराज के धूमनगंज थाने की पुलिस 30 सितंबर को गया सेंट्रल जेल पहुंची। जेल में अरमान की ताजा तस्वीर खींचीं। सादे कागज पर उसके अंगूठे के निशान लिए। यूपी पुलिस कागजी कार्रवाई पूरी कर लौट आई। पूरी तरह पुख्ता करने के बाद 1 अक्टूबर को यूपी पुलिस ने गया कोर्ट में अर्जी दाखिल कर अरमान की ट्रांजिट रिमांड की मांग की।

हालांकि, अभी कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड की अर्जी पर सुनवाई नहीं हुई है। गुड्डू मुस्लिम के साथ गोलीबारी करते दिखा था अरमान 24 फरवरी, 2023 को प्रयागराज में दिनदहाड़े उमेश पाल और उनके 2 सरकारी गनर को गोलियों से भून दिया गया था। उस वक्त सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक सवार साफ दिख रहा था। वह बाइक अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान चला रहा था, जबकि पीछे गुड्डू मुस्लिम बैठा था।

अरमान ही गुड्डू मुस्लिम को बाइक पर बैठाकर घटनास्थतल पर लाया था। बाइक रोकते ही गुड्डू मुस्लिम ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। इस दौरान अरमान ने भी गोलियां चलाई थीं। हत्या करने के बाद अरमान अपने साथी गुड्डू मुस्लिम के साथ भाग गया था। अरमान के माता-पिता को एनकाउंटर का डर अरमान को यूपी ले जाने की सूचना मिलने के बाद उसके पिता शमीम और मां असगरी खातून को एनकाउंटर का डर सताने लगा है।

उनका कहना है कि यूपी ले जाते ही हमारे बेटे का एनकाउंटर हो जाएगा। अरमान के पिता ने गया कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। इसमें अरमान को यूपी पुलिस के हवाले नहीं करने की मांग की है। उनका कहना है कि यूपी पुलिस को पूछताछ करनी है, तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करे। शमीम ने बताया कि उमेश पाल हत्याकांड के ज्यादातर आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में मार चुकी है।

अरमान का भी हथियार बरामदगी के नाम पर एनकाउंटर कर सकती है। असगरी खातून ने कहा- मेरे बेटे को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। हमारा परिवार बहुत गरीब है। हमारे पास रहने के लिए अपना पक्का मकान तक नहीं है। अरमान पहले प्रयागराज में रहकर छोटा-मोटा काम करता था। वह कोई पेशेवर अपराधी या बड़ा शूटर नहीं है।

वह तो पिछले 3 साल से जेल की सजा काट रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी और प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई। गया के मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार की कोर्ट में अरमान के माता-पिता की अर्जी पर 1 अक्टूबर को सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने अरमान के घरवालों और वकील की अर्जी को खारिज कर दिया था। अरमान के वकील ललित कुमार गुप्ता ने इस बात की पुष्टि की है।

अब ट्रांजिट रिमांड मिलते ही यूपी पुलिस अरमान को गया जेल से प्रयागराज ला सकती है। अरमान के वकील बोले- जेल प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत अरमान के वकील ललित कुमार गुप्ता ने पुलिस और जेल प्रशासन पर आरोप लगाए। कहा- अरमान की जान को खतरा है। यूपी में अरमान की हत्या हो सकती है। यूपी पुलिस और गया सेंट्रल जेल प्रशासन की मिलीभगत से मोहम्मद अरमान की हत्या करने की साजिश रची जा रही है।

हमने कोर्ट में सुरक्षा कारणों का हवाला देकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। अरमान 27 फरवरी, 2023 से गया जेल में बंद है। उसे यूपी के मामले में जानबूझकर फंसाया जा रहा है। निचली अदालत के आदेश की कॉपी मिलते ही हम अरमान की सुरक्षा के लिए पटना हाईकोर्ट में याचिका याचिका दाखिल करेंगे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।