अपराध

पुलिस के डर से झाड़ियों में छोड़ी थार, चाबी भी छोड़ी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पुलिस के डर से झाड़ियों में छोड़ी थार, चाबी भी छोड़ी

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 897 ग्राम अफीम दूध बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त थार गाड़ी जब्त की है। आरोपी बाड़मेर जिले का है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है। एसपी डॉ.

अजेयसिंह राठौड़ के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार और पिण्डवाड़ा वृत्ताधिकारी राहुल कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी चेलसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मोरस रोड पर नाकाबंदी कर रही थी। 16 अक्टूबर को उपनिरीक्षक लादूसिंह पुलिस जाब्ते और सहायक उपनिरीक्षक नारायणलाल डीएसटी टीम के साथ मोरस हाइवे पर नाकाबंदी कर रहे थे।

इसी दौरान सूचना मिली कि गुइया फली के पास एक युवक सड़क से हाइवे की तरफ जाने का रास्ता पूछ रहा है। पुलिस टीम ने युवक को दस्तयाब किया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद थैली से 897 ग्राम अफीम दूध बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उदयपुर से थार गाड़ी लेकर आ रहा था। मालेरा से आगे पुलिस की मौजूदगी का शक होने पर उसने गाड़ी तेज भगाई।

इस दौरान गाड़ी असंतुलित हो गई और खलासी साइड के दोनों टायर पंचर हो गए। गाड़ी का पिछला शीशा टूट गया। इसके बाद घबराकर गाड़ी को झाड़ियों में छोड़कर अफीम दूध लेकर पहाड़ी की तरफ चला गया। हड़बड़ी में गाड़ी की चाबी अंदर ही रह गई। पुलिस ने मादक पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त थार गाड़ी जब्त कर ली है।

बाड़मेर जिले का है आरोपी गिरफ्तार आरोपी की पहचान लोकेंद्र सिंह (20) पुत्र मेहताबसिंह राजपूत, निवासी हरषाणी, पुलिस थाना गिराब, जिला बाड़मेर के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं पर अनुसंधान कर रही है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक लादूसिंह, सहायक उपनिरीक्षक नारायणलाल व डीएसटी टीम, कांस्टेबल सूरताराम, जितेंद्र सिंह, लोकेश कुमार और अभय सिंह शामिल रहे।

कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, लोकेश कुमार और अभयसिंह की विशेष भूमिका रही।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।