अपराध

पुलिस को देख खेत मे भागे जुआरी:राउ में बाइक और ताश के पत्ते छोड़ गए; आधा दर्जन से ज्यादा बाइक जब्त

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पुलिस को देख खेत मे भागे जुआरी:राउ में बाइक और ताश के पत्ते छोड़ गए; आधा दर्जन से ज्यादा बाइक जब्त

इंदौर के राउ इलाके में शनिवार देर रात पुलिस ने जुए के अड्‌डे पर दबिश दी। पुलिस की गाड़ियां देखकर जुआरी बाइक और ताश के पत्ते मौके पर छोड़कर खेतों के रास्ते अंधेरे में भाग गए। पुलिस ने मौके से आधा दर्जन से ज्यादा बाइक जब्त कर थाने पहुंचाई हैं। रात डेढ़ बजे पुलिस ने दी दबिश इंदौर जोन-1 के डीसीपी नरेंद्र रावत को राउ इलाके में बड़े स्तर पर जुआ संचालित होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद रात करीब डेढ़ बजे पेट्रोल पंप के पास जुए की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी। जानकारी के मुताबिक, यहां शब्बीर उर्फ काणा नाम का व्यक्ति जुए का अड्‌डा चला रहा था। पुलिस ने अलग-अलग टीमों को मौके पर भेजा था। बाइक और ताश के पत्ते छोड़कर भागे पुलिस की गाड़ियां देखकर जुआरी अपनी बाइक छोड़कर खेतों के रास्ते अंधेरे में भाग निकले। मौके पर पुलिस को जुआरियों की बाइक और ताश के पत्ते मिले। पुलिस की टीम रात में सभी बाइक जब्त कर थाने ले आई। बताया जा रहा है कि यहां पिछले एक सप्ताह से जुए का अड्‌डा चल रहा था। लसूड़िया में पकड़े गए थे जुआरी सूत्रों के मुताबिक, पिछले दिनों क्राइम ब्रांच की टीम ने लसूड़िया के महालक्ष्मी नगर में दबिश देकर करीब दो दर्जन जुआरियों को पकड़ा था। उनके पास से लाखों रुपए भी जब्त किए गए थे। इसके बाद जुआरियों ने राउ इलाके में अपना ठिकाना बना लिया था।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।