राज्य

पुलिस थाना चैनपुर झिरनिया मे थाना प्रभारी गणपत सिंह कनेल ने शांति समिति बैठक का आयोजन किया

लेखक: Lala Jamalkar अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पुलिस थाना चैनपुर झिरनिया मे थाना प्रभारी गणपत सिंह कनेल ने शांति समिति  बैठक का आयोजन किया

खरगोन/झिरन्या। आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं चल समारोह को लेकर चैनपुर पुलिस थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी गणपत सिंह कनेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई।

थाना प्रभारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से अपील की कि चल समारोह और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाएं तथा किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति न बनने दें।

बैठक में पूर्व विधायक धूल सिंह डावर, वरिष्ठ पत्रकार विद्याभूषण तिवारी, जितेंद्र सिंह तोमर, मेवालाल जायसवाल, सरपंच प्रतिनिधि लखन मंडलोई सहित जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दौरान चैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। यह विषय त्योहार के दौरान सार्वजनिक व्यवस्था और शांति सुनिश्चित करने के लिए है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि बड़े धार्मिक कार्यक्रमों में अक्सर भीड़भाड़ और विवाद की संभावना रहती है, और पुलिस व नागरिकों के बीच समन्वय से दुर्घटनाओं और अशांति को रोका जा सकता है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा, क्योंकि इससे त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सकेगा, सुरक्षा बढ़ेगी और सामाजिक सौहार्द बना रहेगा।

L
Lala Jamalkar

लाला जमालकर खरगोन के वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं। लंबे समय से क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकारों को अपनी लेखनी के माध्यम से सामने ला रहे हैं। उनका अनुभव और जमीनी पत्रकारिता महत्वपूर्ण है।