पुलिसकर्मी की पिटाई से युवक बेहोश, हिसाब करने पहुंच गई गुस्साई मां, जमकर हुआ हंगामा

जम्मू-कश्मीर के डोडा के अकरमाबाद इलाके में कुछ पुलिस कर्मियों पर एक ऑटो-रिक्शा चालक को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है. आरोप है कि युवक की इतनी बेरहमी से पीटा गया कि वह बेहोश हो गया. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही युवक की मां मौके पर पहुंच गई.
अपने बेटे की हालत देखकर महिला बुरी तरह से झल्ला गई और मौके से भागने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मी की गाड़ी के सामने खड़ी हो गई. देखते ही देखते मौके पर लोगों का बड़ा हुजूम लग गया. वहीं, अब इस मसले पर सीनियर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह दोषी पाए जाने पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
📡 स्रोत: News18 Hindi