पुलिया के नीचे नक्सलियों के लगाए बम को सीआरपीएफ ने किया डिफ्यूज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
एकँर....गरियाबंद जिले में रूटीन सर्चिंग के दौरान गोवरमुंडा के पास पुलिया से नक्सली डंप बरामद हुआ। इसमें 2.5 किलो का टिफिन आईईडी और चार यूबीजीएल राउंड मिले। सीआरपीएफ के बीडीडीएस दस्ते ने विस्फोटकों को निष्क्रिय कर मौके पर नष्ट किया। जवानों ने बड़े खतरे को टालने में सफलता हासिल की।इसी क्षेत्र में एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपति और केंद्रीय समिति सदस्य बालकृष्ण पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे
जवानों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाए गए विस्फोटकों की बरामदगी में सुरक्षा बलों को सफलता मिली है। रूटीन सर्चिंग के दौरान गोवरमुंडा के पास पुलिया से नक्सली डंप मिला। इसमें 2.5 किलो का टिफिन आईईडी और चार यूबीजीएल राउंड सहित विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। सीआरपीएफ के बीडीडीएस दस्ते ने बम को निष्क्रिय कर आईईडी और चारों यूबीजीएल राउंड मौके पर नष्ट कर दिए। इसी क्षेत्र में एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपति और केंद्रीय समिति सदस्य बालकृष्ण मारे गए थे। नक्सलियों के समर्पण के बाद भी जवान लगातार सर्चिंग कर रहे हैं।
बाईट...करण उईके.... अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरियाबंद