अपराध

पुंछ में सेना ने 7 संदिग्ध IED बरामद किए:लाइट मशीन गन की मैगजीन भी मिली; एक दिन पहले 2 आतंकी मददगार गिरफ्तार हुए थे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पुंछ में सेना ने 7 संदिग्ध IED बरामद किए:लाइट मशीन गन की मैगजीन भी मिली; एक दिन पहले 2 आतंकी मददगार गिरफ्तार हुए थे

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना ने तलाशी अभियान के दौरान 7 संदिग्ध IED और 7.62 मिमी लाइट मशीन गन (LMG) की मैगजीन बरामद की। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, खुफिया जानकारी मिलने के बाद 156 टेरिटोरियल आर्मी और 37 राष्ट्रीय राइफल्स ने कासबलारी गांव के पास तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान भूरे टेप से लिपटे 6 कंटेनर, नीले टेप से लिपटा 1 कंटेनर और एक संदिग्ध मैगजीन कंटेनर मिला।

इसके अलावा एक काला बैग, कॉम्बैट पाउच, पावर अडैप्टर, बिजली का स्रोत, एल्युमिनियम कंटेनर और टिफिन भी मिला। वहीं, बारामूला में सुरक्षाबलों ने 22 अक्टूबर को 2 संदिग्ध आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से तुर्की में बनी कनिक पिस्टल, 10 कारतूस वाली मैगजीन और 2 IED मिले थे। पिछले 60 दिनों में 18 आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया गया है।

खुफिया सूचना के आधार पर सेना ने कार्रवाई की बारामूला में दोनों संदिग्ध ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) के तौर पर काम कर रहे थे। उन पर आतंकियों तक हथियार और विस्फोटक पहुंचाने में मदद करने का शक है। दोनों सोपोर के चिंकीपोरा के रहने वाले हैं। खुफिया सूचना के आधार पर सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स और बारामूला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर दोनों को डेलिना घाट के पास डारपुरा नर्सरी इलाके से गिरफ्तार किया।

मामले की जांच जारी है। 9 सितंबर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा से हिजबुल मुजाहिदीन का मददगार गिरफ्तार जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों ने 9 सितंबर को हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े पूर्व आतंकी मंजूर अहमद भट को गिरफ्तार किया। उसके पास से चीन में बनी पिस्तौल, 2 मैगजीन और 16 गोलियां बरामद हुईं।

पुलिस के मुताबिक, मंजूर पहले भी 2 मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। वह संगठन के लिए आतंकी गतिविधियों में मदद करने के साथ हथियार उपलब्ध कराने का काम करता था। पूरी खबर पढ़ें… 24 अगस्त: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने 24 अगस्त की रात चेकिंग के दौरान 6 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था।

उनके पास से 2 हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन के 5 पोस्टर मिले थे। वहीं, पुलवामा में भी सुरक्षाबलों ने यरवान जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान दो संदिग्ध आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से एक पिस्तौल, 12 कारतूस और हैंड ग्रेनेड बरामद किए थे। सोपोर मे

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।