देश

पुणे में 12वीं BRICS देशों के संचार मंत्रियों की बैठक हुई

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पुणे में 12वीं BRICS देशों के संचार मंत्रियों की बैठक हुई

अगस्त 21, नई दिल्ली: पुणे में 12वीं ब्रिक्स संचार मंत्रियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की। बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों के संचार मंत्री और वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT), डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन, नवाचार और मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।इस वर्ष बैठक का विषय 'मजबूत भविष्य के लिए नवाचार, सहयोग और बदलाव रहा।

बैठक के दौरान ब्रिक्स देशों को उभरती हुई तकनीकों, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, भविष्य के नेटवर्क, साइबर सुरक्षा, क्षमता निर्माण और समावेशी डिजिटल कनेक्टिविटी पर भी विचार विमर्श हुआ। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डिजिटल सहयोग बढ़ाने के लिए चार प्राथमिकताओं पर जोर दिया।

इनमें मजबूत और सुरक्षित डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, साइबर सुरक्षा, डिजिटल कौशल और स्टार्टअप-इनोवेशन को बढ़ावा देना शामिल है। फोटो- बैठक में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधियासोर्स- एक्स (Jyotiraditya M. Scindia)

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।