व्यापार

पुणे-हडपसर यार्ड में तीसरी लाइन का काम; 7 ट्रेनों के बदले रूट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पुणे-हडपसर यार्ड में तीसरी लाइन का काम; 7 ट्रेनों के बदले रूट

ग्वालियर से दौंड जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। 19 सितंबर को ग्वालियर से चलने वाली ग्वालियर-दौंड एक्सप्रेस (22194) दौंड तक नहीं जाएगी। ट्रेन का आंशिक समापन खड़की स्टेशन पर होगा। यानी दौंड जाने वाले यात्रियों को खड़की से आगे करीब 67 किमी की यात्रा के लिए खुद वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।

मध्य रेलवे में हडपसर-पुणे-जीसीएमसी तीसरी रेल लाइन की कमीशनिंग का काम चल रहा है। इसके लिए पुणे और हडपसर यार्ड में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम कराया जा रहा है। इसका असर 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कई ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा।

कुछ ट्रेनों के रूट बदले गए हैं, जबकि कुछ का प्रारंभिक या अंतिम स्टेशन बदला गया है। वापसी में 20 सितंबर को खड़की से चलेगी ट्रेन दौंड से ग्वालियर आने वाले यात्रियों को भी बदलाव का ध्यान रखना होगा। 22193 दौंड-ग्वालियर एक्सप्रेस 20 सितंबर को दौंड के बजाय खड़की स्टेशन से रात 12:30 बजे ग्वालियर के लिए रवाना होगी।

इसलिए दौंड से खड़की तक पहुंचने की व्यवस्था यात्रियों को खुद करनी होगी।

इन 7 ट्रेनों का बदलेगा रूट 11078 जम्मू तवी–पुणे एक्सप्रेस : 21 सितंबर को मनमाड–इगतपुरी–कल्याण–पनवेल–करजत–लोनावला होकर पुणे जाएगी। 12780 हजरत निजामुद्दीन–वास्को-द-गामा एक्सप्रेस : 22 सितंबर और 3 अक्टूबर को मनमाड–काष्टी–दौंड–कुर्डूवाडी–पंढरपुर–मिरज होकर चलेगी। 11077 पुणे–जम्मू तवी एक्सप्रेस : 20 सितंबर को पुणे–लोनावला–करजत–पनवेल–कल्याण–इगतपुरी–मनमाड मार्ग से चलेगी। 22131 पुणे–बनारस एक्स.

: 21 सितंबर को पुणे–लोनावला–करजत–पनवेल–कल्याण–इगतपुरी–मनमाड जाएगी। 22686 चंडीगढ़–यशवंतपुर एक्सप्रेस : 3 अक्टूबर को मनमाड–काष्टी–दौंड–कुर्डूवाडी–पंढरपुर–मिरज मार्ग से चलेगी। 12147 कोल्हापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस : 22 सितंबर को कोल्हापुर–मिरज–कुर्डूवाडी–दौंड–अहिल्यानगर–मनमाड होकर जाएगी। 18519 विशाखापत्तनम–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस : 2 अक्टूबर को दौंड–अहिल्यानगर–मनमाड–इगतपुरी–कल्याण होकर चलेगी।

यात्रियों के लिए सलाह 19 और 20 सितंबर को ग्वालियर-दौंड एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्री टिकट और ट्रेन की स्थिति के साथ-साथ खड़की से दौंड तक की आगे की यात्रा की व्यवस्था पहले से कर लें, ताकि स्टेशन पर पहुंचने के बाद परेशानी न हो। 19 सितंबर को ग्वालियर से चलने वाली ट्रेन खड़की तक जाएगी, दौंड जाने वालों को आगे की यात्रा की करनी होगी व्यवस्था

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।