देश

पुणे: संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 12वीं ब्रिक्स संचार मंत्रियों की बैठक के समापन सत्र को संबोधित किया

लेखक: AIR Delhi अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पुणे: संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 12वीं ब्रिक्स संचार मंत्रियों की बैठक के समापन सत्र को संबोधित किया

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के विजन से प्रेरित होकर एक मजबूत, भरोसेमंद, नवोन्मेषी, सशक्त और समावेशी डिजिटल भविष्य का निर्माण करना चाहता है।

पुणे में 12वीं ब्रिक्स संचार मंत्रियों की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए श्री सिंधिया ने कहा कि भारत ने डिजिटल विभाजन को पाटने, लचीलापन बढ़ाने, नवाचार को बढ़ावा देने, क्षमताओं को बढ़ाने और सतत डिजिटल परिवर्तन को सक्षम बनाने के लिए ठोस पहल प्रस्तावित की है।

पुणे में आयोजित पांच दिवसीय डिजिटल ब्रिक्स फोरम में डिजिटल सुरक्षा, विश्वास और प्रौद्योगिकी के जिम्मेदार उपयोग को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

ब्रिक्स सदस्य देशों के संचार मंत्रियों और वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने सूचना और संचार प्रौद्योगिकी, डिजिटल परिवर्तन, नवाचार और मजबूत डिजिटल अवसंरचना में सहयोग को मजबूत करने पर भी चर्चा की।

A
AIR Delhi

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।