भोपाल

पुराने भोपाल में रातभर चला स्वच्छता अभियान, नादरा बस स्टैंड से भारत टॉकीज तक निगम की टीम ने किया निरीक्षण

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 18 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पुराने भोपाल में रातभर चला स्वच्छता अभियान, नादरा बस स्टैंड से भारत टॉकीज तक निगम की टीम ने किया निरीक्षण

भोपाल। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और स्वच्छता नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम की रात्रिकालीन टीम ने पुराने भोपाल क्षेत्र में विशेष स्वच्छता एवं निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान नादरा बस स्टैंड, भारत टॉकीज क्षेत्र, वाइन शॉप और विभिन्न भोजनालयों का निरीक्षण किया गया।

अपर आयुक्त स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की रात्रिकालीन टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों में स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ मौके पर चालानी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान अवैध एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई। दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों को प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने तथा अपने प्रतिष्ठानों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की समझाइश दी गई।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि रात्रिकालीन निरीक्षण अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों और व्यावसायिक क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना है। निगम की टीम द्वारा स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर लगातार निरीक्षण और चालानी कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।