पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आज के डिजिटल जमाने में साइबर ठग सोशल मीडिया के जरिए नए-नए पैंतरे अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। अगर आपके पास भी कोई पुराना नोट या सिक्का है और आप उन्हें बेचकर लाखों रुपए कमाने का सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। गुजरात में एक किसान को पुराने 5 रुपये के नोट के बदले 17 लाख रुपये देने का लालच दिया गया।
ज्यादा पैसे कमाने की उम्मीद में किसान ने तीन दिनों तक पैसे भेजे, लेकिन उसे लाखों रुपए मिलने के बजाय 1,06,400 रुपए का नुकसान हो गया। आइए जानते हैं कि किसान ऑनलाइन ठगी के जाल में कैसे फंसे और उन्हें किन तरीकों से पैसे देने के लिए मजबूर किया गया.
कैसे शुरू हुआ पुराने नोट के नाम पर ठगी का खेल?
यह मामला वडोदरा के जुनी सायेर गांव के रहने वाले एक 42 वर्षीय किसान महेंद्रभाई का है। घटना से करीब 15 दिन पहले किसान मोबाइल पर रील देख रहे थे। इसी दौरान उन्हें फेसबुक एक स्किप दिखाई दिया, जिसमें पुराने 5 रुपये के नोट के बदले 17 लाख रुपये देने का दावा किया गया था.
किसान के पास भी ऐसे दो नोट मौजूद थे। उन्होंने विज्ञापन में दिए गए नंबर से संपर्क किया और WhatsApp के जरिए दोनों नोटों की तस्वीरें भेज दीं.
6 अक्टूबर को किसान के पास एक व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि दो नोट लेने के लिए आपके पास एक व्यक्ति आएगा और बदले में 34 लाख रुपए वाला पार्सल दिया जाएगा। इसके बाद पार्सल की डिलीवरी के नाम पर किसान से 750 रुपये मांगे गए.
फोन पर मिले क्यूआर कोड के जरिए उन्होंने यह रकम ट्रांसफर कर दी.
तीन दिनों में गंवा दिए 1.06 लाख रुपये
इसके अगले दिन यानी 7 अक्टूबर को ठगों ने फोन करके बताया गया कि पार्सल लेकर जाने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया गया है. उसे छुड़ाने के नाम पर 25,500 रुपये की मांग की गई.
लाखों रुपये मिलने की उम्मीद में किसान ने यह रकम भी भेज दी.
लेकिन 8 अक्टूबर को ठगों ने एक बार फिर फोन किया और अपने कुछ लोगों को पकड़े जाने का बहाना बनाकर 53,000 रुपए मांगे।
पैसे मिलने के
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
किसानों और आम लोगों को यह याद दिलाना ज़रूरी है कि लालच और अनिश्चित योजनाएँ अक्सर धोखे का कारण बनती हैं। यदि कोई अनजान प्रस्ताव अति लाभ का वादा करता है, तो उसे सत्यापन के बिना स्वीकार न करें। डिजिटल साक्षरता और सरकारी प्रमाणित चैनलों का उपयोग कर अपनी संपत्ति की सुरक्षा करें। समाज को एकजुट होकर जागरूकता फैलानी चाहिए, ताकि ऐसे ठगों को कोई मौका न मिले और हर व्यक्ति अपने अधिकारों के प्रति सतर्क रहे।