राजनीति

पुराने पैटर्न पर हो TRE-4, पटना में छात्रों का सत्याग्रह:कल तेजस्वी यादव का राजभवन मार्च; लालू बोले- सरकार सुनती नहीं, AK-47 चलवाती है

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पुराने पैटर्न पर हो TRE-4, पटना में छात्रों का सत्याग्रह:कल तेजस्वी यादव का राजभवन मार्च; लालू बोले- सरकार सुनती नहीं, AK-47 चलवाती है

पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर आज से छात्र न्याय सत्याग्रह की शुरुआत होने जा रही है। छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र दोपहर 12 बजे से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठेंगे। स्टूडेंट्स TRE 4, BSSC परीक्षा तिथियां, डोमिसाइल नीति, उम्र सीमा में छूट की मांग लेकर आंदोलन करने वाले हैं। छात्रों का कहना है कि उनकी मांगों पर सरकार और संबंधित विभाग जल्द निर्णय लें, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को राहत मिले। तेजस्वी यादव कल यानी बुधवार को तेजस्वी यादव छात्रों की मांग को लेकर राजभवन मार्च निकालने वाले हैं। वहीं, दूसरी तरफ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया 'X' पर लिखा है कि समस्त छात्र-युवा शक्ति पेपरलीक, बदहाल शिक्षा प्रणाली, पक्षपातपूर्ण बहाली प्रक्रिया और बेरोजगारी से त्रस्त हैं। लूट तंत्र से बनी सरकार मांगों को सुनने की बजाय AK-47 से गोलियां बरसाती है, यह अन्यायपूर्ण है। तानाशाही के खिलाफ सभी 19 अगस्त को पटना में एकजुट हो। JDU बोली- बिहारी में जितनी बहाली हुई, उतनी किसी राज्य में नहीं जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि आंदोलन करना छात्रों का अधिकार है। अगर छात्रों की कोई समस्या है तो वे आंदोलन करें। सरकार उनकी समस्या का समाधान करेगी। बिहार में जितनी बहाली हुई है, उतनी किसी दूसरे राज्य में नहीं हुई है। सरकार छात्रों की मांगों और समस्याओं पर जरूर ध्यान देगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।