राज्य

पूरी हुई रेणुका बांध विस्थापितों की एक और माँग, कल हॉउसलैस परिवारों को चेक किए जाएंगे वितरित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पूरी हुई रेणुका बांध विस्थापितों की एक और माँग, कल हॉउसलैस परिवारों को चेक किए जाएंगे वितरित

प्रभावित पंचायतों में बंद विकास कार्यों को लेकर भी बांध प्रबंधन से होगी चर्चा

अक्तूबर 22, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): रेणुका बांध विस्थापितों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बांध विस्थापितों की मांग पूरी होने के बाद कल हाउसलेस परिवारों को चेक वितरित किए जाएंगे। रेणुका बांध विस्थापित समिति ने इस फैसले के लिए आभार जताया है। समिति के महासचिव योगी ठाकुर नाहन में मीडिया से रूबरू हुए।

योगी ठाकुर ने बताया कि कल रेणुका जी मे बांध प्रबंधन द्वारा हाउसलेस 10 परिवारों को चेक वितरित किए जाएंगे। इस दौरान स्थानीय विधायक विनय कुमार भी मौजूद रहेंगे वही समिति ने मांग पूरी होने पर स्थानीय विधायक विनय कुमार का भी आभार जताया और कहा कि उनके सहयोग से विस्थापितों की है मांग पूरी हो पाई है।

उन्होंने बताया कि कल बांध विस्थापितों की अन्य लंबित मांगों पर भी विस्तार से मंथन किया जाएगा ताकि लंबित मांगे भी जल्द पूरी हो। योगी ठाकुर ने कहा कि अब प्रभावित पंचायतों में बंद पड़े विकास कार्यों का मुद्दा भी बांध प्रबंधन के समक्ष उठाया जाएगा। इस दौरान प्रभावित करीब 22 पंचायत के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान भी मौजूद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रभावित होने वाली पंचायतों में डूब क्षेत्र का हवाला देकर विकास कार्य नहीं किए जा रहे हैं ऐसे में मांग उठाई जाएगी कि जब तक बाँध निर्माण शुरू नहीं होता है तब तक यहां विकास कार्य को न रोका जाए।

बाईट: योगी ठाकुर, महासचिव, रेणुका बांध विस्थापित समिति

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।