Purnia: छात्र राजद ने नए परीक्षा नियंत्रक का एपीजे अब्दुल कलाम का चित्र भेंट कर किया स्वागत- NEWS

पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय में नए परीक्षा नियंत्रक के रूप में मो. जमीरूल आलम द्वारा पदभार ग्रहण करने के बाद छात्र राजद की ओर से उनका स्वागत किया गया। छात्र राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विश्वविद्यालय अध्यक्ष पीयूष पुजारा के नेतृत्व में छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने नए परीक्षा नियंत्रक का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें एपीजे अब्दुल कलाम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। स्वागत कार्यक्रम के दौरान छात्र राजद के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था में लंबे समय से सुधार की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
छात्रों को समय पर परीक्षा आयोजित होने, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन और परिणाम [...] The post Purnia: छात्र राजद ने नए परीक्षा नियंत्रक का एपीजे अब्दुल कलाम का चित्र भेंट कर किया स्वागत- NEWS appeared first on GS NEWS .
📡 स्रोत: NewsData.io