पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) डी. वाई.
चंद्रचूड़ ने रविवार (25 अक्टूबर, 2026) को देश के विकास के लिए सरकारी और प्राइवेट, दोनों तरह की संस्थानों की भूमिका को महत्वपूर्ण करार दिया है.
उन्होंने कहा कि अगर हम अपने देश को आगे बढ़ाना और विकसित करना चाहते हैं, तो हमें इन संस्थानों को बनाए रखना होगा.
दिल्ली में मीडिया से बातचीत में पूर्व सीजेआई डी. वाई.
चंद्रचूड़ ने कहा, लोकतंत्र में संस्थाएं बहुत ही महत्वपूर्ण होती हैं.
चाहे वह सरकारी स्तर की संस्थाएं हों या फिर निजी स्तर की संस्थाएं हों, ऐसी संस्थाओं की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है.
अगर हम अपने देश को आगे बढ़ाना और विकसित करना चाहते हैं, तो हमें इन संस्थाओं को जारी रखना होगा.
इसके साथ ही, जो संस्थाएं अच्छी हैं और प्रभावी ढंग से काम कर रही हैं, उन्हें और भी ज्यादा मजबूत और सशक्त बनाने के जरूरत है.
स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थाओं की भूमिका पर बोले पूर्व CJI
इस दौरान पूर्व CJI डी. वाई.
चंद्रचूड़ ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकारी और सार्वजनिक संस्थाओं की भूमिका पर भी जोर दिया.
उन्होंने कहा, खास तौर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में, मरीजों की देखभाल और उनके कल्याण के लिहाज से सार्वजनिक अस्पतालों की महत्वपूर्ण भूमिका है.
ये अस्पताल उन लोगों की सेवा करते हैं, जो गरीब मरीज हैं, जो जरूरतमंद हैं और जो दूर-दराज के इलाकों से इलाज की उम्मीद में सरकारी अस्पतालों में पहुंचते हैं.
VIDEO | Delhi: Former CJI DY Chandrachud says, "In a democracy, institutions are essential. Whether they are government-run or private, such institutions are vital.
If we wish to advance and develop our nation, we must sustain these institutions; furthermore, we need to strengthen and fortify the effective ones.
In the field of medicine particularly regarding patient care and welfare, public hospitals serve those in genuine need, including many who travel from far and wide to seek help.
Consequently, there is
📡 स्रोत: ABP Live