पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम से कोई भी पार्टी ना हो रजिस्टर: प्रतिभा सिंह
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्तूबर 08, शिमला (हिमाचल प्रदेश): पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम के दुरुपयोग को रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके पति 6 बार मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहे और 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कुछ लोग उनके नाम की साख का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। पत्र में उल्लेख है कि ‘‘राष्ट्रवादी वीरभद्र कांग्रेस’’ ‘वीर कांग्रेस’ और ‘राजा बुशहर’ जैसे नामों से नई पार्टियां बनाने की कोशिश हो रही है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि उनके परिवार ने इसके लिए कोई अनुमति नहीं दी है और आयोग ऐसे किसी भी नाम से दल के पंजीकरण की अनुमति न दें।