राज्य

पूर्व सैनिक कल्याण संघ की सोलन में बैठक सोलन सिरमौर के पूर्व सैनिकों ने लिया भाग

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पूर्व सैनिक कल्याण संघ की सोलन में बैठक सोलन सिरमौर के पूर्व सैनिकों ने लिया भाग

अक्तूबर 06 सोलन (हिमाचल प्रदेश): पूर्व सैनिक कल्याण संघ हिमाचल प्रदेश द्वारा सोलन में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व सैनिकों, वीर नारियों व वर्तमान में सेना में कार्यरत सैनिकों के परिवार के कल्याण के लिए चलाई जा रहीं केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष सेवानिवृत्त मेजर जर्नल धर्मवीर सिंह राणा ने की व सोलन सिरमौर के पूर्व सैनिकों वीर नारियों की समस्याओं को जाना। पूर्व सैनिक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष सेवानिवृत्त मेजर जर्नल धर्मवीर सिंह राणा ने बताया कि पूर्व सैनिक कल्याण संघ की पहली बैठक सोलन में आयोजित की गई जिसमें जिला सोलन व सिरमौर जिला के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों व वर्तमान में सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा हुई व भविष्य में केंद्र व प्रदेश सरकार के सहयोग सहित विभिन्न तरीको से उनकी पेंषन संबधी व अन्य प्रकार की समस्याओं का निराकरण कराया जायेगा।

उन्होंने कहा कि यह संस्था सैनिको व उनके परिवार के लिए कार्य करेगी।

बाईट: मेजर जर्नल धर्मवीर सिंह राणा, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण संघ

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।