भोपाल

पूर्व सीएसपी की लोकेशन मिली पर पकड़ नहीं सकी पुलिस, गिरफ़्तारी से बचने ठिकाने बदल रही नेहा पच्चीसिया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पूर्व सीएसपी की लोकेशन मिली पर पकड़ नहीं सकी पुलिस, गिरफ़्तारी से बचने ठिकाने बदल रही नेहा पच्चीसिया

Neha Pacchisia : कटनी की पूर्व सीएसपी नेहा पच्चीसिया अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। नेहा पच्चीसिया के दो अन्य साथियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। कटनी के कुठला थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद वे गायब हो गई थीं। नेहा पच्चीसिया की आखिरी लोकेशन भोपाल मुख्यालय में थी।

उन्हें केस दर्ज होने की भनक लग गई थी। नेहा पच्चीसिया के हेड क्वार्टर में होने के बाद भी पुलिस उन्हें पकड़ नहीं सकी। इसके बाद वे गायब हो गईं। गिरफ़्तारी से बचने के लिए नेहा पच्चीसिया लगातार अपने ठिकाने बदल रहीं हैं। हालांकि वरिष्ठ अधिकारी उन्हें जल्द पकड़ने का दावा कर रहे हैं।

📡 स्रोत: Patrika Bhopal

📰 पूरी खबर पढ़ें (Patrika Bhopal पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।