देश

पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाई:यूजी-पीजी के लिए समर्थ पोर्टल पर अब 31 अगस्त तक पंजीकरण

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाई:यूजी-पीजी के लिए समर्थ पोर्टल पर अब 31 अगस्त तक पंजीकरण

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक छात्र 31 अगस्त तक अपना पंजीकरण, कोर्स चयन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। कुलपति प्रो.

राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार, छात्रों को समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का यह अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। यह तिथि विस्तार विश्वविद्यालय परिसर और इससे संबद्ध सभी महाविद्यालयों पर लागू होगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद सिंह ने इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र जारी किया है।

उन्होंने सभी संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, निदेशकों और प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि समर्थ पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का डाटा अत्यंत सावधानीपूर्वक भरा जाए। डॉ. सिंह ने स्पष्ट किया कि एक बार पोर्टल पर डाटा अपलोड होने के बाद उसमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन या संशोधन संभव नहीं होगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी निर्देश दिया है कि आवेदन पत्र भरते समय हाईस्कूल के अंक पत्र और प्रमाण पत्र के अनुसार ही छात्र-छात्रा का नाम, स्पेलिंग, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, अपार आईडी, सही अभ्यर्थी की नवीनतम फोटो और पाठ्यक्रम व विषयों का चयन बिल्कुल शुद्धता से किया जाए।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।