पूर्वी भारत में भारी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में असर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नई दिल्ली, 09 सितंबर: देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के दौरान पूर्वी भारत के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 10 सितंबर को ओडिशा में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 11 सितंबर के आसपास पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 11 से 14 सितंबर के बीच बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। वहीं, 13 और 14 सितंबर को मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भी भारी बारिश का अनुमान है।बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने निचले इलाकों में जलभराव, यातायात प्रभावित होने और कमजोर ढांचों को नुकसान की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
File photo