प्याज पर Ground Report: सरकारी कोशिश बेअसर, मंडियों में 10 दिनों से सप्लाई सुस्त, अभी और बढ़ेंगे दाम?

Onion Price in Azadpur Mandi: चीनी और प्याज के बढ़ते दामों ने रसोई का बजट हिलाकर रख दिया है. प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच सरकार ने नासिक से प्याज की सप्लाई बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है.
प्याज राजधानी दिल्ली समेत उन शहरों तक पहुंचाई जा रही है, जहां कीमतें ज्यादा हैं, लेकिन एशिया की सबसे बड़ी फल और सब्जी मंडी आजादपुर मंडी में प्याज की सप्लाई सुस्त दिख रही है. प्याज के थोक कारोबारियों ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि फिलहाल सप्लाई में कमी बनी हुई है और नई फसल मंडी में नहीं पहुंची है.
कारोबारियों को आशंका है कि आने वाले दिनों में प्याज के दाम और बढ़ सकते हैं. नासिक से करीब 25 टन प्याज लेकर एक ट्रक अब दिल्ली के आजादपुर मंडी पहुंच चुका है. सरकार की ओर से प्याज की सप्लाई बढ़ाने की कोशिश के बीच ये खेप दिल्ली पहुंच रही है.
उम्मीद है कि महाराष्ट्र से लगातार आने वाली सप्लाई से दिल्ली के बाजार में प्याज की उपलब्धता बढ़ेगी और कीमतों पर कुछ दबाव कम होगा, लेकिन आजादपुर मंडी के कारोबारियों की मानें तो फिलहाल तस्वीर पूरी तरह राहत देने वाली नहीं है.
प्याज के थोक विक्रेता दीपक ने बताया है कि नासिक और महाराष्ट्र की मंडियों में भी लगभग यही रेट चल रहा है.
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR की किन-किन मंडियों में सस्ती मिलती है प्याज? जानें ताजा रेट दिल्ली की आजादपुर मंडी में फिलहाल...
सामान्य क्वालिटी का प्याज करीब 32 से 35 रुपए किलो बिक रहा है. सुपर क्वालिटी प्याज का भाव 45 से 47 रुपए किलो तक है. मीडियम क्वालिटी की प्याज करीब 35 रुपए किलो है जबकि उससे थोड़ी बेहतर क्वालिटी की प्याज की कीमत करीब 38 रुपए किलो है. सबसे सस्ता प्याज करीब
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar