मनोरंजन

राधिका आप्टे संग को-स्टार ने की गंदी हरकत, आया गुस्सा तो जड़ दिया थप्पड़

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राधिका आप्टे संग को-स्टार ने की गंदी हरकत, आया गुस्सा तो जड़ दिया थप्पड़

फिल्म के सेट पर एक्टर्स के बीच हंसी-मजाक होना आम बात है, लेकिन हर मजाक हर किसी को पसंद आए, यह जरूरी नहीं. राधिका आप्टे के साथ शूटिंग के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ था.

उनके एक को-स्टार ने उनके साथ ऐसी हरकत कर दी, जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आई. राधिका ने बिना देर किए उसे थप्पड़ मार दिया था.

पैरों में करने लगा गुदगुदी

राधिका आप्टे ने एक इंटरव्यू में तमिल फिल्म की शूटिंग से जुड़ा यह किस्सा बताया था.

उनके मुताबिक, शूटिंग के दौरान उनके एक को-स्टार ने उनके पैरों में गुदगुदी करना शुरू कर दिया था.

राधिका के लिए यह कोई मजाक वाली बात नहीं थी. वह उस अभिनेता को ठीक से जानती तक नहीं थीं.

ऐसे में उसकी यह हरकत उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने तुरंत उसे थप्पड़ मार दिया.

ये भी पढ़ें: मिर्जापुर का क्लाइमेक्स चल रहा था, तभी थिएटर में पहुंचे अली फजल

राधिका अक्सर अपनी बात खुलकर रखने के लिए जानी जाती हैं और फिल्मों में भी अलग तरह के किरदार चुनती रही हैं. यह किस्सा भी उनकी बेबाक शख्सियत की एक झलक भी देता है.

बिना फिल्मी परिवार के बनाई पहचान

राधिका आप्टे का जन्म 7 सितंबर 1985 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ.

उन्होंने करीब आठ साल तक कथक सीखा और इसी दौरान थिएटर से जुड़ गईं. थिएटर ने उन्हें एक्टिंग को समझने और अलग-अलग किरदारों को निभाने का मौका दिया.

फिल्मों में उन्होंने साल 2005 में 'वाह!

लाइफ हो तो ऐसी!' से शुरुआत की.

इसके बाद उन्होंने हिंदी के साथ-साथ मराठी, बंगाली, तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम किया.

शुरुआत में उन्हें बड़े और मुख्य किरदार कम मिले, लेकिन उन्होंने अलग-अलग तरह की रोल्स करना जारी रखा.

ये भी पढ़ें: <a href="htt

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर राधिका आप्टे के तमिल फिल्म सेट पर एक को-स्टार के साथ हुई गंदी हरकत और उसके बाद उनके थप्पड़ मारने के किस्से पर आधारित है। यह विषय मनोरंजन जगत की सेट पर शिष्टाचार और सहकर्मी व्यवहार की चर्चा को उजागर करता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि सेट पर भी शिष्टाचार का पालन न करने पर कलाकारों के बीच संघर्ष हो सकता है, जिससे कामकाज प्रभावित हो सकता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि दर्शक कलाकारों के पेशेवर रवैये पर पुनर्विचार करें और सेट पर सम्मानजनक व्यवहार की मांग बढ़े।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।