राज्य

राघव चड्ढा बोले-पंजाब सरकार ने वोटर लिस्ट से नाम काटा:शिफ्टेड कैटेगरी में डाला; AAP बोली- खुद ही बैकडेट से रजिस्ट्रेशन करवा रहे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राघव चड्ढा बोले-पंजाब सरकार ने वोटर लिस्ट से नाम काटा:शिफ्टेड कैटेगरी में डाला; AAP बोली- खुद ही बैकडेट से रजिस्ट्रेशन करवा रहे

पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी (AAP) आमने-सामने हैं। चड्ढा ने दावा किया है कि मोहाली में ड्राफ्ट सूची में उनका नाम हटा दिया गया और उन्हें ‘शिफ्टेड’ की कैटेगरी में डाल दिया गया।

उन्होंने इसे सामान्य क्लेरिकल गलती नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश बताते हुए कहा कि उन्होंने SIR के नियमों के तहत ऑब्जेक्शन दाखिल कर दिया है। अंतिम वोटर लिस्ट अक्टूबर 2026 में जारी होगी।

चड्ढा ने आरोप लगाया कि AAP सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों के दबाव में उनका नाम वोटर लिस्ट में गलत तरीके से ‘शिफ्टेड’ मार्क किया गया और इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया।

इधर, AAP ने चड्ढा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि SIR चुनाव आयोग की प्रक्रिया है और वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने या हटाने में राज्य सरकार की कोई भूमिका नहीं है। चड्ढा पंजाब के बजाय दिल्ली में रह रहे हैं और वोटर रजिस्ट्रेशन बनाए रखना या स्थानांतरित करवाना उनकी अपनी जिम्मेदारी थी।

पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि चड्ढा दिल्ली के राजिंदर नगर में बैकडेट प्रक्रिया से वोटर रजिस्ट्रेशन कराने की कोशिश कर रहे हैं। AAP ने कहा कि अगर ऐसी कोई बैकडेट या गैरकानूनी प्रक्रिया हुई है तो इसकी जांच होनी चाहिए।

राघव चड्ढा ने X(पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट आरोप लगाए… चड्ढा के बयान पर AAP का पलटवार * ये खबर भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट में ट्रोल हुए राघव चड्‌ढा ने तोड़ी चुप्पी: राज्यसभा में बोले- मैं स्टूडेंट्स के सपोर्ट में, पेपर लीक जैसी बीमारी का परमानेंट इलाज जरूरी पेपर लीक के मुद्दे पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान चुप रहने के चलते जमकर ट्रोल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा ने इस मुद्दे पर संसद में अपनी बात कही।

जंतर-मंतर पर महीनेभर तक चला प्रदर्शन खत्म होने के पांचवें दिन, गुरुवार को राज्यसभा में राघव ने कहा- पहले मैं अपोजिशन में था तो सवाल पूछता था, आज मैं सत्तापक्ष की तरफ बैठता हूं तो सॉल्यूशन देना मेरी जिम्मेदारी है। (पढ़ें पूरी खबर)

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।