रघुवर दास ने बंशीधर मंदिर में की पूजा, सांस्कृतिक विरासत पर सरकार को घेरा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड की मौजूदा सरकार पर सांस्कृतिक विरासत को धूमिल करने का आरोप लगाया और अपने कार्यकाल में धरोहरों के संरक्षण के लिए की गई पहल का उल्लेख किया।
Short Headline: रघुवर दास ने बंशीधर मंदिर में की पूजा, सांस्कृतिक विरासत पर सरकार को घेरा
Location: Garhwa, Jharkhand
पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास आज गढ़वा पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की दिवंगत पत्नी के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके पश्चात उन्होंने बंशीधर मंदिर पहुंचकर भगवान राधा-कृष्ण के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। मौके पर पत्रकारों से बातचीत में श्री दास ने कहा कि उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्व काल के दौरान आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व के धरोहरों को संरक्षित करने की दिशा में पहल किए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मोैजूदा सरकार सांस्कृतिक विरासत को धूमिल कर रही है।