राघव चड्ढा का AAP से इस्तीफा, दो-तिहाई सांसदों के साथ BJP में विलय का दावा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दिल्ली की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की है। उन्होंने दावा किया है कि वे पार्टी के दो-तिहाई सांसदों के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में विलय की प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे।
राघव चड्ढा ने अपने बयान में कहा कि यह फैसला संगठन के अंदरूनी मतभेदों और राजनीतिक दिशा को लेकर लिया गया है। हालांकि, इस दावे को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है और AAP की ओर से भी विस्तृत प्रतिक्रिया का इंतजार है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर ऐसा होता है तो यह दिल्ली और राष्ट्रीय राजनीति में बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। वहीं, इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और विभिन्न दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।
राघव चड्ढा ने बताया कि हमारे साथ दो तिहाई ज्यादा AAP के राज्यसभा सांसद हमारे साथ हैं. उन्होंने साइन भी कर दिया है. स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता, संदीप पाठक और अशोक मित्तल सहित कई नेताओं राघव चड्ढा के साथ शामिल हैं