व्यापार

रहवासी में कारोबार:180 संस्थानों को 24 घंटे का अंतिम नोटिस, कल से सीलिंग शुरू

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रहवासी में कारोबार:180 संस्थानों को 24 घंटे का अंतिम नोटिस, कल से सीलिंग शुरू

रहवासी इलाकों में चल रही कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई सोमवार से तेज होगी। रक्षाबंधन का त्योहार बीतते ही निगम ने शनिवार को शहर के करीब 180 कमर्शियल संस्थानों को 24 घंटे में गतिविधियां बंद करने का अंतिम नोटिस दिया है। सोमवार से इनकी सीलिंग शुरू होगी।

पहले चरण में बड़े तालाब के कैचमेंट, केरवा और कलियासोत के ग्रीन बेल्ट में बने रिसॉर्ट-मैरिज गार्डन के साथ कॉलोनियों में अशांति का कारण बन रहे रेस्त्रां और होटल कार्रवाई के दायरे में आएंगे। निगम ने रहवासी इलाकों में चल रहे ऐसे छोटे उद्योग भी चिह्नित किए हैं, जिनसे ध्वनि या वायु प्रदूषण हो रहा है।

इन्हें भी सीलिंग की प्राथमिकता में रखा गया है।

निगम अफसरों का तर्क है कि ग्रीन बेल्ट को नुकसान पहुंचाने और कॉलोनियों में परेशानी पैदा करने वाली व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर लगातार शिकायतें मिलती रही हैं। 8 हजार नोटिस, फिर भी सिर्फ 12 फीसदी संस्थानों तक पहुंच सका निगम सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद निगम ने 5 अगस्त से रहवासी क्षेत्रों में चल रहे कमर्शियल संस्थानों को दोबारा नोटिस देना शुरू किया था।

अब तक 8 हजार से अधिक नोटिस दिए जा चुके हैं। निगम का अनुमान है कि शहर के रहवासी क्षेत्रों में करीब 65 हजार कमर्शियल संस्थान संचालित हो रहे हैं। यानी अब तक करीब 12% संस्थानों तक ही नोटिस पहुंचे हैं। इस बीच व्यापारिक संगठनों ने रक्षाबंधन का हवाला देकर कार्रवाई में मोहलत मांगी थी।

पिछले करीब एक सप्ताह से नोटिस वितरण की रफ्तार भी थमी रही। हालांकि, निगम अधिकारियों ने त्योहार के कारण नोटिस रोकने की बात से इनकार किया है। 15 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में बताना है, क्या कार्रवाई की निगम को 15 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में एक्शन टेकन रिपोर्ट पेश करनी है।

इससे तीन दिन पहले यानी 12 सितंबर तक अधिवक्ताओं को कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध करानी होगी। ऐसे में निगम के पास प्रभावी कार्रवाई कर रिपोर्ट तैयार करने के लिए करीब दो सप्ताह का समय है। अपर आयुक्त नोटिस दे रहे रहवासी इलाकों में चल रही कमर्शियल गतिविधियों को लेकर अंतिम नोटिस देना शुरू कर दिया है।

संबंधित विधानसभा क्षेत्र के अपर आयुक्त नोटिस दे रहे हैं। सोमवार से सीलिंग करेंगे। -संस्कृति जैन, निगम कमिश्नर

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।