अपराध

राहुल बोले- पीएम मोदी का सियासी अंत हो चुका है:उत्तराधिकारी की तलाश चल रही है, CWC मीटिंग में बोले- सरकार बैकफुट पर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राहुल बोले- पीएम मोदी का सियासी अंत हो चुका है:उत्तराधिकारी की तलाश चल रही है, CWC मीटिंग में बोले- सरकार बैकफुट पर

राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि नरेंद्र मोदी का सियासी अंत हो चुका है। मोदी का शासन आखिरी दौर में है। इनके उत्तराधिकारी की तलाश चल रही है। सूत्रों के मुताबिक राहुल ने ये बातें नई दिल्ली के इंदिरा भवन में आयोजित कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कहीं। राहुल ने कांग्रेस नेताओं से कहा कि मोदी सरकार पूरी तरह बैकफुट पर है।

विपक्ष को सरकार के खिलाफ ज्यादा आक्रामक रुख अपनाना चाहिए। बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत 88 नेता शामिल हुए। संसद सत्र खत्म होने के बाद CWC की पहली बैठक CWC की यह बैठक संसद सत्र खत्म होने के बाद पहली बार हुई।

इसमें देश की राजनीतिक स्थिति के साथ युवाओं का भविष्य, राम मंदिर ट्रस्ट के चंदे की जवाबदेही और भारतीय सीमा पर चीन की कथित घुसपैठ जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। कांग्रेस की बैठक में 6 मुद्दों पर चर्चा… 1.

मोदी सरकार और 2029 की राजनीति: राहुल गांधी ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी का शासन “अंतिम दौर” में है और उनके उत्तराधिकारी की तलाश चल रही है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से सरकार के खिलाफ ज्यादा आक्रामक रुख अपनाने को कहा। 2.

युवाओं की शिक्षा और रोजगार: मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने युवाओं के लिए एजुकेशन टू एप्लॉयमेंट रोडमैप बनाने की मांग की। 3. स्कूल बंद होने का मुद्दा: खड़गे ने दावा किया कि हाल के वर्षों में 94 हजार स्कूल बंद हुए हैं।

उन्होंने इसे शिक्षा व्यवस्था की गंभीर समस्या बताया। 4. राम मंदिर ट्रस्ट के चंदे का हिसाब: खड़गे ने राम मंदिर ट्रस्ट को मिले पैसे, सोने और अन्य दान की पारदर्शिता पर सवाल उठाया। उन्होंने दान के इस्तेमाल और हिसाब-किताब की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की। 5.

चीन और सीमा सुरक्षा: बैठक में भारतीय सीमा पर चीन की कथित घुसपैठ के मुद्दे पर भी चर्चा हुई और सरकार से जवाबदेही की मांग की गई। 6.

कांग्रेस की आगे की रणनीति: बैठक में संसद सत्र के बाद देश की राजनीतिक स्थिति की समीक्षा की गई और सरकार के खिलाफ कांग्रेस के रुख को और आक्रामक बनाने पर जोर दिया गया। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… कांग्रेस वंदे मातरम के दो ही पैरा गाएगी: 1937 के फैसले का पालन करेगी कांग्रेस ने वंदे मातरम को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है।

कांग्रेस महासचिव

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।