राहुल गांधी बोले- पहचान के आधार पर हमला भी त्रासदी:मणिपुरी संगीतकार को श्रद्धांजलि दी; दिल्ली में 4 दिन पहले 6 लोगों ने घर में घुसकर मार डाला था
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मणिपुर के दिवंगत संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, ‘विक्रम को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वे मणिपुर से आते थे। एक युवा की हत्या अपने आप में बड़ी त्रासदी है। इसके साथ ही किसी व्यक्ति पर उसकी पहचान और वह किस जगह से आया है, इस आधार पर हमला होना भी चिंता की बात है।’ दिल्ली 6 सितंबर को 54 साल के मणिपुर मूल के संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।
राहुल बोले- हिंसा और नफरत का इस्तेमाल गलत राहुल गांधी ने कहा कि विक्रम की हत्या हुई या नहीं हुई, इस घटना में हिंसा जरूर थी। इसमें हिंसा, नफरत और अहंकार दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि आजकल एक सोच जैसी बनती जा रही है कि अगर कोई व्यक्ति ताकतवर है तो वह हिंसा कर सकता है। राहुल ने इस रवैये को गलत बताते हुए कहा कि ताकत के आधार पर किसी के साथ हिंसा करना स्वीकार नहीं किया जा सकता।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया विक्रम की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को 8 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें एक नाबालिग भी है। घटना 6 सितंबर 2026 की रात करीब 11:30 बजे की है। दक्षिण दिल्ली के आश्रम इलाके में रहने वाले विक्रम सिंह अपने घर के नीचे डिलीवरी बॉय और स्थानीय ढाबे के कर्मचारियों के तेज शोर और हंगामे पर आपत्ति जताने गए थे।
रोप है कि डिलीवरी बॉय और ढाबा कर्मचारियों ने उन पर हमला किया था। आरोपियों ने बिल्डिंग में घुसकर सिंह का तीन मंजिलों तक पीछा किया, और लात-घूसों से उन पर हमला किया। चोटों के कारण सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद के सीसीटीवी फुटेज दिल्ली में रहने वाले नॉर्थईस्ट के लोगों की सुरक्षा पर चिंता इस मामले ने नॉर्थईस्ट समुदाय के लोगों में दिल्ली में रहने वालों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
घटना को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। पुलिस मामले की परिस्थितियों और हमले के मकसद की जांच कर रही है। इस बारे में आगे की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। -------------------- ये खबर भी पढ़ें… कोडरमा में युवक की पीट-पीटकर हत्या: घर में घुस आरोपियों ने की वारदात, परिवार के सामने ही फर्श पर कई बार पटका कोडरमा में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
आरोपियों ने युवक के घर में घुसकर उसे जमीन पर कई बार पटका
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
राहुल गांधी ने मणिपुर के दिवंगत संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेकर यह बात कही कि पहचान के आधार पर हमला करना एक बड़ी त्रासदी है। यह विषय समाज में जातीय और क्षेत्रीय भेदभाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने का है। खबर का महत्व इस तथ्य में है कि दिल्ली में 6 सितंबर को 54‑वर्षीय विक्रम सिंह की हत्या हुई, जहाँ अपराधी उनकी मणिपुरी पहचान का इस्तेमाल कर निशाना बना रहे थे। इस घटना से आम जनता में सुरक्षा और समानता के मुद्दे पर चर्चा बढ़ेगी, और ऐसे भेदभावपूर्ण हमलों के खिलाफ क़ानूनी क