राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर खुलासा, Gen Z फैक्ट-चेक में 29 दावे गलत, 11 निकले भ्रामक

राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रमों को लेकर लगातार चर्चा में हैं. उन्होंने अपने इस कैंपेन के दौरान कई तरह के दावे किए और बयान दिए. छात्रों की गूंज के दौरान दिए गए 40 बयानों की Gen Z फैक्ट-चेकिंग वेबसाइट 'झूठ की गूंज' ने पड़ताल करने का दावा किया है. वेबसाइट के अनुसार 29 बयान गलत और 11 भ्रामक पाए गए.
इन दावों में सरकारी नौकरी, बेरोजगारी, शिक्षा, पेपर लीक, महिला सुरक्षा और गिग इकॉनमी से जुड़े आंकड़े शामिल हैं. वेबसाइट ने 134 स्रोतों का इस्तेमाल करने की बात कही है. हालांकि इसकी प्रामाणिकता और फैक्ट-चेक की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. इसलिए इन निष्कर्षों को वेबसाइट के दावे के रूप में ही देखा जाना चाहिए.
📡 स्रोत: News18 Hindi