राजनीति

राहुल गांधी के दौरे पर डिप्टी सीएम ने उठाए सवाल:राजेंद्र शुक्ल बोले- वे गंभीर नजर नहीं आए; परिवहन मंत्री ने कहा- सिर्फ औपचारिकता निभाई

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राहुल गांधी के दौरे पर डिप्टी सीएम ने उठाए सवाल:राजेंद्र शुक्ल बोले- वे गंभीर नजर नहीं आए; परिवहन मंत्री ने कहा- सिर्फ औपचारिकता निभाई

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के गुरुवार को बालाघाट दौरे पर प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और परिवहन व उच्च शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने पलटवार किया है। राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि राहुल गांधी बालाघाट में अपने स्वभाव के अनुरूप गंभीर नजर नहीं आए। वे घटना के 3 महीने बाद बालाघाट आकर पॉलिटिकल टूरिज्म कर रहे हैं।

वहीं, मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने बालाघाट आकर केवल औपचारिकता निभाई। सरकार बालाघाट के दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में विकास के लिए काम कर रही है। सरकार के मुताबिक, दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचीं सुविधाएं उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि बालाघाट के जिस क्षेत्र में राहुल गांधी गए, वहां सरकार ने वर्ष 2025 में नक्सलियों को जड़ से खत्म किया।

उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित 2 विकासखंडों में 45 हजार लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग की गई है। 14 नए आंगनवाड़ी केंद्र और 10 उप स्वास्थ्य केंद्र खुले हैं। पीएचसी को 30 बिस्तरों वाले अस्पताल में बदला गया है। शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल टावर, 4G-5G कनेक्टिविटी, अस्पताल और आंगनवाड़ी केंद्र जैसी सुविधाएं पहुंच रही हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना और धरती आबा योजना के माध्यम से बैगा, सहरिया और भारिया सहित अति पिछड़ी जनजातियों के उत्थान का भी उल्लेख किया। राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के दौरान बालाघाट में नक्सलवाद फला-फूला था। उन्होंने वर्ष 1999 में दिग्विजय सिंह सरकार में गृह मंत्री रहे लखीराम कांवरे की हत्या का जिक्र किया।

शुक्ल के मुताबिक, नक्सलियों ने उनके घर में घुसकर उनकी हत्या की थी। उन्होंने राहुल गांधी पर आधारहीन आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल कहते हैं कि मुद्दा लोकसभा में उठाएंगे, दूसरी तरफ सदन ही नहीं चलने देते। शुक्ल ने लाड़ली बहना योजना और बैगा, भारिया, सहरिया आहार अनुदान योजना का भी जिक्र किया।

‘राहुल ने निभाई सिर्फ औपचारिकता’ परिवहन-उच्च शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि राहुल गांधी बालाघाट आकर केवल औपचारिकता निभाने आए। उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद मुख्यमंत्री डॉ.

मोहन यादव सरकार के मंत्रियों, कांग्रेस जिलाध्यक्ष और कांग्रेस विधायकों के साथ वहां पहुंचे थे। सरकार ने प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता दी। उनके मुताबिक, इसकी प्रशंसा कांग्रेस विधायकों ने भी की। उदय प्रताप ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आदिवासी सरपंचों और स्थानीय लोगों से संवाद किया, विकास कार्यों की जानकारी ली और क्षेत्र के विकास पर चर्चा की।

उन्होंने दावा किया कि स्थानीय लोगों ने विकास कार्यों की सराहना की और कांग्रेस के दोनों विधायक भी संवाद और कार्यक्रम में शामिल हुए। ‘बैगा बहनों को आहार अनुदान की जानकारी नहीं’ उदय प्रताप सिंह ने कहा कि राहुल गांधी बैगा बहनों को लाड़ली बहना योजना का पैसा नहीं मिलने का सवाल उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बैगा बहनों को आहार अनुदान योजना का पैसा मिल रहा है और एक योजना का लाभ मिलने पर समानांतर दूसरी योजना का लाभ नहीं मिलता। उन्होंने राहुल गांधी पर बालाघाट में बच्चों के साथ हुई घटना पर राजनीति करने का आरोप लगाया। साथ ही लखीराम कांवरे की हत्या और नक्सलवाद में शहीद हुए जवानों का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने उस समय उनके परिवारों से मुलाकात नहीं की।

उदय प्रताप ने कहा कि इसी वजह से देश की जनता राहुल गांधी को हल्के में लेती है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।