Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी के शिकायत पर क्या बोली दिल्ली पुलिस, थाने के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन जारी

Rahul Gandhi Dharna Live: पैलेट गन से घायल छात्र साहिल लोचब को साथ लेकर राहुल गांधी शुक्रवार को संसद मार्ग थाने पहुंचे. उन्होंने छात्र की शिकायत पर FIR दर्ज करने की मांग की.
कांग्रेस का आरोप है कि साहिल ने 14 अगस्त को पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन उसे आईओ नंबर या शिकायत की रसीद नहीं मिली. राहुल गांधी पहले मंदिर मार्ग थाने गए और बाद में संसद मार्ग थाने पहुंचे.
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ बाहर जुट गई और नारेबाजी शुरू हो गई. पुलिस ने थाने के गेट बंद कर बैरिकेडिंग कर दी. प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौके पर पहुंचीं. इस बीच दिल्ली पुलिस ने शिकायत रिसीव कर लिया है.
📡 स्रोत: News18 Hindi