राजनीति

राहुल गांधी का दिवाली मिलन: आवास पर जुटे गहलोत-DK से लेकर कांग्रेस के बड़े नेता, चाय पर क्या हुई चर्चा?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राहुल गांधी का दिवाली मिलन: आवास पर जुटे गहलोत-DK से लेकर कांग्रेस के बड़े नेता, चाय पर क्या हुई चर्चा?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास पर शुक्रवार को दिवाली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें संगठन के प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया.

प्रोग्राम केवल औपचारिक मिलन समारोह तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि इसे कांग्रेस के आगामी राजनीतिक रोडमैप की एक अहम नींव के रूप में देखा जा रहा है.

राहुल गांधी अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर 'वोट चोरी' से जुड़े मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं और इसे लेकर केंद्र सरकार और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

माना जा रहा है कि बैठक में कांग्रेस नेताओं के बीच वोट चोरी के खिलाफ पार्टी के अभियान को आगे बढ़ाने और इसकी रणनीति पर संभवत: चर्चा हुई.

कौन-कौन हुआ शामिल?

इसमें कांग्रेस कार्य समिति के सदस्यों, विभिन्न राज्यों के प्रभारियों और पार्टी के अग्रिम संगठनों के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया.

पार्टी महासचिव जयराम रमेश, सचिन पायलट, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता इसमें शामिल हुए.

कर्नाटक सीएम DK शिवकुमार भी हुए शामिल

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, 'सभी को दिवाली की शुभकामनाएं.

वे चाहते हैं कि पार्टी के लिए काम करने वाले पार्टी के साथ बने रहने वाले, पार्टी के प्रति वफादार रहने वाले और पार्टी के लिए निरंतर काम करने वाले सभी कार्यकर्ता और कार्यकर्ता मजबूत और बेहतर बनें.

दिवाली का त्योहार बहुत ही शानदार तरीके से मनाया गया, जिसमें हम सबने मिलकर बहुत आनंद लिया. हम सभी के बीच हमेशा ऐसा ही प्यार, एकता और शांति बनी रहे.'

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'दुर्भाग्य से ज्ञानेश कुमार के सभी काम अवैध और असंवैधानिक हैं.

मुझे लगता है कि अब इस देश को यह समझने का समय आ गया है कि जिन लोगों को हमारे देश के लोकतांत्रिक कामकाज को बनाए

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।