देश

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत FIR की मांग

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत FIR की मांग

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ऋचा पराशर ने नई दिल्ली के डीसीपी के पास एक शिकायत दर्ज की है. इसमें लोकसभा नेता प्रतिपक्ष समेत अन्य के खिलाफ तुरंत FIR की मांग की गई है.

मामला 12 अक्टूबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च में रिपोर्टिंग के दौरान तीन महीने की गर्भवती पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार, धमकी और आपराधिक बल के प्रयोग से जुड़ा है.

महिला पत्रकार ने शिकायत में की ये मांगें

महिला पत्रकार की तरफ से की गई शिकायत में BNSS 2023 के निम्नलिखित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की मांग की गई है.

इसमें धारा 74 के तहत किसी भी महिला पर इस इरादे या जानकारी के साथ हमला या आपराधिक बल प्रयोग करना, जिससे उसकी लज्जा भंग (Violation of Modesty) होने की संभावना हो.

इसके अलावा धारा 115 के सेक्शन 2 में स्वेच्छा से चोट पहुंचाने पर सजा, धारा 131 के तहत गंभीर और अचानक उकसावे के बिना हमला या आपराधिक बल प्रयोग करना.

साथ ही धारा 125 के तहत उतावलेपन या लापरवाही से किए गए कार्य, जो मानव जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालती हैं.

Delhi | Journalist Richa Parashar has filed a criminal complaint with the DCP, New Delhi District, seeking registration of an FIR against Rahul Gandhi and others.

The complaint alleges mistreatment by the leaders on 12 October 2026 while she was covering LoP Rahul Gandhi's protest in the Supreme Court (Pic Source: Complainant)

ANI (@ANI) October 17, 2026

धारा 3 सेक्शन 5 के तहत अपने सामान्य इरादे को आगे बढ़ाने के लिए कई व्यक्तियों की तरफ से आपराधिक कृत्यों के लिए संयुक्त दायित्व के तहत शिकायत दर्ज की गई है.

महिला पत्रकार ने धक्का मारने का लगाया आरोप

<p style="text-align: j

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।