'राहुल गांधी खुलकर अराजकता पर उतरे', SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे अमित शाह
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को हरियाणा के करनाल में बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के समापन पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा.
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बौखलाए हुए हैं, इसलिए हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ते हैं.
उन्होंने कहा कि चुनावों में लगातार मिल रही हार की हताशा में राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी अब खुलकर अराजकता पर उतर आई है, लेकिन देश की जनता इन्हें करारा जवाब देने के लिए एकजुट है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'लोकतंत्र में संसद चर्चा का सर्वोपरि स्थान है. राहुल गांधी जी आप संसद चलने नहीं देते हो, मुद्दों पर चर्चा नहीं करते हो.
संसद में शोर-शराबा, बहिष्कार करने को आपने कांग्रेस का कल्चर बना दिया है.
संसद चलने नहीं देनी है और रोड पर भीड़ इकट्ठा करके अराजकता फैलाने वाले की तरह अराजकता फैलानी है.
देश की जनता को तय करना है कि देश की कानून बनाने की प्रक्रिया, देश की समस्याओं पर चर्चा, देश की जनता की भलाई के लिए बनाई जाने वाली योजनाओं पर चर्चा रोड पर नहीं, बल्कि संसद में होगी.'
हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ रहे: अमित शाह
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अगर सड़क पर चर्चा करने का इतना ही शौक है तो हमें कोई आपत्ति नहीं है. उन्होंने कहा, आप पीएम मोदी को कहते हो स्थान बताओ, वो तो बाद में आएंगे.
आप हमें हरियाणा के किसी चौराहे का स्थान बताओ, मेरा युवा मोर्चा का अध्यक्ष आकर आपसे चर्चा करेगा.
राहुल गांधी जानते हैं कि वह हारने वाले हैं, इसलिए वह अपनी हार के लिए चुनाव आयोग और एसआईआर की प्रक्रिया को दोष देते हैं. राहुल गांधी बौखलाए हुए हैं, हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ते हैं.
घुसपैठिए को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे: अमित शाह
अमित शाह ने राहुल गांधी को सीधी चुनौती देते हुए कहा, 'आप पीएम <a title="नरेंद्र मोदी" href="https://www.abplive.com/topic/narendra-m
📡 स्रोत: ABP Live