राजनीति

राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप

अक्टूबर 13, नई दिल्ली: दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट तक मार्च के दौरान महिला पत्रकार के साथ कथित धक्का-मुक्की को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर महिला पत्रकार ऋचा पाराशर के साथ कथित बदसलूकी का आरोप लगाया है।

बीजेपी नेताओं के मुताबिक, तीन महीने की गर्भवती पत्रकार विपक्ष के प्रदर्शन की कवरेज कर रही थीं, तभी उनके साथ धक्का-मुक्की हुई। आरोप है कि इस दौरान वह घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने अस्पताल जाकर पत्रकार से मुलाकात की। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पत्रकार की मदद नहीं की। भंडारी ने राहुल गांधी के महिला सम्मान और पितृसत्ता के खिलाफ दिए जाने वाले बयानों का उल्लेख करते हुए उनके सार्वजनिक बयानों और लगाए गए आरोपों के बीच विरोधाभास होने की बात कही।

एक वीडियो में पत्रकार ऋचा पाराशर अपनी आपबीती बताते हुए राहुल गांधी पर आरोप लगाती नजर आती हैं। उनके मुताबिक, राहुल गांधी ने उनकी बांह पकड़ी और उन्हें धक्का दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गईं और उन्हें चोटें आईं। पत्रकार ने अपने कैमरामैन के साथ भी धक्का-मुक्की होने का आरोप लगाया है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।