राहुल गांधी को OBC की कितनी चिंता, कर्नाटक कैबिनेट में क्या है नंबर? समझिए कांग्रेस का पूरा गणित

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी ने जातीय जनगणना के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरते हुए सवाल किया कि अगर OBC समाज भी हाल के Gen Z प्रदर्शनों की तरह सड़कों पर उतर आया तो सरकार के पास क्या रास्ता बचेगा. राहुल के बयान के बीच सवाल यह भी उठने लगा कि खुद कर्नाटक की कांग्रेस सरकार की कैबिनेट में OBC समाज की कितनी दावेदारी है.
सरकार के अनुसार 37 प्रमुख संवैधानिक और कैबिनेट पदों में से 23 SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक समुदायों को मिले हैं. कर्नाटक कैबिनेट में OBC प्रतिनिधित्व को लेकर कई आंकड़े सामने आए हैं. ऐसे में समझिए राहुल गांधी के बयान, कांग्रेस के फॉर्मूले और कर्नाटक के कैबिनेट नंबर का पूरा राजनीतिक गणित.
📡 स्रोत: News18 Hindi