राजनीति

राहुल गांधी के प्रदर्शन के बीच बोली बीजेपी, झूठ का चेहरा बेनकाब हो गया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
राहुल गांधी के प्रदर्शन के बीच बोली बीजेपी, झूठ का चेहरा बेनकाब हो गया

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के प्रदर्शन के बीच बीजेपी ने बड़ा हमला बोला है.

बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी का झूठ बेनकाब हो गया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बड़े वकील चेहरे कहां गायब थे? धरने में कांग्रेस के ही कई बड़े सांसद नहीं थे.

सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा कि विपक्ष के पास कहने के लिए कुछ भी नहीं था. राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से समय नहीं मांगा था. जिस समय उन्हें बुलाया गया, उस समय वे नहीं गए.

राहुल का चेहरा बेनकाब

सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा कि चुनाव आयोग में 300 लोगों के बैठने की व्यवस्था नहीं है.

किसी दल ने चुनाव आयोग से मिलने का समय नहीं मांगा था. राहुल गांधी EC से मिलना नहीं चाह रहे थे.

कांग्रेस के खुद के सारे सांसद नहीं थे. 300 लोगों के शामिल होने का दावा कर झूठ बोल रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के सारे बड़े चेहरे भी नहीं थे. सारा फोकस शहजादा और शहजादी पर था.

राहुल गांधी को लॉन्च करने का विफल प्रयास हो रहा है.

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी, जो झूठ के बादशाह हैं और तरह-तरह के धोखे और नाटकीय प्रदर्शन में माहिर हैं, ने आज दिन भर ड्रामा किया.

चुनाव आयोग की ओर से प्रेस विज्ञप्ति के जरिए आधिकारिक तौर पर जारी किए गए तथ्यों ने उनके झूठ का पर्दाफाश कर दिया है.

9 घंटे तक चला प्रदर्शन

दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी भवन परिसर में धरना दे रहा लोकभा में विपक्ष के नेता राहुल और प्रियंका गांधी के साथ ही कांग्रेस के कई नेताओं और समर्थकों को हिरासत में ले लिया.

ये सभी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे.

इन सभी को उस वक्त हिरासत में लिया गया जब करीब नौ घंटे से ज्यादा समय तक इंडिया ब्लॉक के नेता चुनाव आयोग के दफ्तर के नजदीक पहुंचकर

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

राहुल गांधी के लोकसभा में प्रदर्शन के बीच बीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ हमला किया, जिससे चुनावी बहस तेज हो गई। यह विषय चुनावी जवाबदेही और राजनीतिक रणनीति पर केंद्रित है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि कैसे विपक्षी नेता अपने प्रदर्शन के दौरान पार्टी के कथित झूठ को उजागर करते हैं, और कैसे बीजेपी तुरंत प्रतिक्रिया देती है। जनता पर असर यह हो सकता है कि मतदाता चुनावी मुद्दों पर अधिक जागरूक हों, और राजनीतिक कथनों की विश्वसनीयता पर सवाल उठें। इससे लोकतंत्र की पारदर्शिता और चुनावी संव

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।