राहुल गांधी की याचिका में 14 कमियां, फिलहाल सुनवाई टली
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 13, नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में रजिस्ट्री ने 14 कमियां बताई हैं। इन तकनीकी खामियों को दूर किए जाने के बाद ही याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हो सकेगी। ऐसे में फिलहाल इस मामले में आज सुनवाई नहीं हो पाएगी। रजिस्ट्री के मुताबिक, याचिका से जुड़े दस्तावेजों और फॉर्म में कई गलतियां हैं।
इनमें केस की लिस्टिंग के फॉर्म में प्रतिवादी का नाम गलत भरना, पुराने फैसले की कॉपी नहीं लगाना और 9 याचिकाकर्ताओं के वकालतनामे का न होना शामिल है। इसके अलावा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ID कार्ड की कॉपी धुंधली है। याचिका में 220 रुपये की कोर्ट फीस भी कम जमा की गई है। कुछ अन्य दस्तावेज भी साफ नहीं हैं।
इंडी ब्लॉक के अन्य नेताओं ने कल मतदाता सूची के SIR के खिलाफ और कथित 'वोट चोरी' के मुद्दे पर दिल्ली में मार्च निकाला था। समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ निकले विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग पर मतदाताओं के नाम बड़े पैमाने पर हटाने और चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप लगाए और इसे लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की।
FILE PHOTO