राहुल के PM वाले बयान पर भड़की भाजपा, गृहमंत्री बोले- 'मोदी छोड़िए, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हरा देंगे'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर राहुल गांधी के बयान पर सियासत गरमा गई है. BJP बुरी तरह बिफर पड़ी है.
गृह मंत्री अमित शाह से लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तक कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को झूठा और विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बनने का गंभीर आरोप मढ़ा है. साथ ही सीधी बहस की चेतावनी दी है.
अमित शाह ने राहुल के बयान पर पलटवार करते हुए हैदराबाद में बीजेपी के राष्ट्रव्यापी लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ मार्च के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद वेंटिलेटर पर है.
क्या वेंटिलेटर पर पड़ी यह पार्टी मोदी जी के साथ मैराथन दौड़ सकती है?
राहुल जी, मोदी जी को छोड़ ही दीजिए, मेरे तेलंगाना युवा मोर्चा के अध्यक्ष ही आपको हरा देंगे.
शाह ने कहा, 'आज हैदराबाद की सड़कों पर हजारों लोग खड़े हैं. कल दिल्ली में भी एक रैली हुई थी.
राहुल जी ने एक रैली की, जिसे उन्होंने 'वोट बचाओ' रैली बताया. लेकिन यह 'वोट बचाओ' रैली नहीं थी, बल्कि 'घुसपैठियों को बचाओ' रैली थी.'
मॉक पार्लियामेंट को लेकर क्या बोले अमित शाह?
इसके अलावा शाह ने मॉक पार्लियामेंट को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी एक नकली संसद में तो प्रधानमंत्री बन सकते हैं.
लेकिन असली संसद में वे कभी इस पद पर नहीं पहुंच पाएंगे.'
शाह ने कहा कि अवैध प्रवासियों को बचाने के लिए वोटर्स लिस्ट के एसआईआर का विरोध कर रही है.
शाह ने साथ ही राहुल को एक विशेष सत्र में शामिल होने की चुनौती दी.
उन्होंने पूछा कि अगर ये मशीनें भरोसेमंद नहीं थी, तो फिर कांग्रेस ने तेलंगाना और अन्य राज्यों में सरकारें कैसे बनाईं? वे लोगों के बीच काम करने की बजाय महीनों तक विदेश में रहते हैं.
नितिन नवीन बोले- राहुल गांधी को बनाया जा रहा मोहरा
📡 स्रोत: ABP Live