राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार

NEET पेपर लीक और छात्रों के प्रदर्शन से लेकर वंदे मातरम विवाद और पेलेट गन से घायल छात्र साहिल लोचब को न्याय दिलाने तक कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं.
शुक्रवार को राहुल गांधी साहिल की शिकायत पर FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठ गए. करीब सात घंटे चले इस विरोध के बाद दिल्ली पुलिस ने साहिल की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कर ली.
राहुल गांधी का आरोप है कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान साहिल को पेलेट गन के छर्रे लगे, जिससे उसकी आंख की रोशनी प्रभावित हुई.
राहुल का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर इस तरह की कार्रवाई गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि FIR दर्ज होना न्याय की दिशा में पहला कदम है. NEET पेपर लीक से शुरू हुई छात्रों की आवाज उठाने की मुहिम
NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर राहुल गांधी पहले भी सरकार पर निशाना साधते रहे हैं. उनका कहना रहा है कि परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी का सबसे बड़ा असर देश के छात्रों और युवाओं के भविष्य पर पड़ता है. उन्होंने छात्रों के मुद्दे को संसद में उठाने और उनके साथ खड़े रहने की बात कही थी.
हालिया छात्र आंदोलन और जंतर-मंतर की घटनाओं ने इस मुद्दे को फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में ला दिया है. राहुल गांधी का कहना है कि छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी शिकायतों पर कार्रवाई होनी चाहिए. इसी कड़ी में उन्होंने साहिल के मामले में पुलिस से FIR दर्ज करने की मांग उठाई.
पेलेट गन मामले में थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल शुक्रवार को राहुल गांधी साहिल और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे. उनका आरोप था कि साहिल की शिकायत पर FIR दर्ज करने में पुलिस टालमटोल कर रही है.
पहले उन्होंने DCP से मुलाकात की और मांग रखी, लेकिन बातचीत से समाधान नहीं निकलने के बाद वह थाने के बाहर धरने पर बैठ गए. राह
📡 स्रोत: ABP Live