खेल

'राइज एंड फॉल 2' में टिकट टू फिनाले की जंग, करण पटेल और शहजाद पूनावाला होंगे आमने-सामने

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'राइज एंड फॉल 2' में टिकट टू फिनाले की जंग, करण पटेल और शहजाद पूनावाला होंगे आमने-सामने

अमेजन प्राइम वीडियो का पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' अब अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है. शो में फिनाले की रेस तेज हो गई है और हर कंटेस्टेंट की नजर टिकट टू फिनाले पर है.

इसे हासिल करने के लिए कंटेस्टेंट्स के बीच लगातार मुकाबला देखने को मिल रहा है.

कभी सत्ता के लिए दोस्त एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हो जाते हैं, तो कभी छोटी-सी बात पर घर में जमकर बहस होने लगती है.

शो में बदलते रिश्ते, आपसी टकराव और नए ट्विस्ट दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं.

अब फिनाले में पहुंचने के लिए कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है. चलिए जानते हैं 'राइज एंड फॉल 2' के एपिसोड 37 में क्या-क्या हुआ.

करण पटेल और शहजाद पूनावाला के बीच होगा मुकाबला

'राइज एंड फॉल 2' के लेटेस्ट एपिसोड में टिकट टू फिनाले को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर ड्रामा देखने को मिला.

पेंटहाउस से स्वरा भास्कर, गौतम गुलाटी, मनीष कश्यप और सोनम मलिक टिकट टू फिनाले की रेस से बाहर हो गए हैं.

अब करण पटेल और शहजाद पूनावाला के बीच पहले फाइनलिस्ट बनने की जंग देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़ें: 'दृश्यम 3' का एक महीना पूरा, 110 करोड़ के बजट में कमाया 241% प्रॉफिट, जानें टोटल कलेक्शन

कौन बनेगा 'राइज एंड फॉल 2' का पहला फाइनलिस्ट?

करण पटेल और शहजाद पूनावाला टिकट टू फिनाले हासिल करने के लिए आमने-सामने होंगे.

इस मुकाबले में करण पटेल की तरफ से जसवंत बोपन्ना और शहजाद की तरफ से ऋषभ जायसवाल खेलते नजर आएंगे. दोनों के बीच एक टास्क होगा. इस टास्क को जीतने वाला कंटेस्टेंट शो का पहला फाइनलिस्ट बनेगा.

क्या है 'राइज एंड फॉल 2' का फॉर्मेट?

'राइज एंड फॉल 2' का फॉर्मेट रूलर्स और वर्कर्स के बीच स

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।