रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पंजाबी सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह किसी ना किसी वजह से विवादों में आ ही जाते हैं. अक्सर वो अपने कमेंट्स और विवादित स्टेटमेंट की वजह से सुर्खियों में रहते हैं.
ऐसे में सिंगर इन दिनों दिल्ली के लाइव कॉन्सर्ट में भद्दे और विवादित स्टेटमेंट की वजह से हेडलाइन्स में थे, जिस पर विवाद काफी गहरा गया था. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो भी वायरल हुआ था.
अब इस बढ़ते विवाद के बीच हनी सिंह को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्होंने इस विवादित बयान के लिए माफी भी मांग ली है.
महाराष्ट्र साइबर सेल के करीबी सूत्रों के अनुसार, यो यो हनी सिंह ने पूछताछ के दौरान यह माना कि उनसे गलती हुई है और इसके लिए उन्होंने माफी भी मांग ली है.
हनी सिंह का कबूलनामा, फिर मांगी माफी
हनी सिंह ने साइबर सेल को शुक्रवार को अपना बयान दर्ज कराया और लाइव कॉन्सर्ट में आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल के लिए माफी मांगी.
सूत्रों के अनुसार, सिंगर ने बताया कि गलती मानने के साथ ही सिंगर ने दोबारा से ऐसी गलती ना करने की बात भी कही.
उन्होंने कहा कि वो आगे से कॉन्सर्ट में आपत्तिजनक शब्दों और सामग्री का इस्तेमाल नहीं करेंगे.
यह भी पढ़ें: 'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें फ्राइडे कलेक्शन
साइबर सेल में 3 बार ना आने पर भी दी सफाई
सूत्रों ने आगे ये भी बताया कि हनी सिंह ने कहा कि उनका इंटेंशन किसी की भावना को आहत करने का नहीं था. उन्होंने जो कुछ कहा उसके लिए उन्होंने पहले भी माफी मांगी है.
एक अधिकारी के अनुसार, हनी सिंह ने उन्हें मिले पहले 3 समन में ना आने की वजह बताई कि उनका पहले से निर्धारित कार्यक्रम था इस वजह से वो नहीं आ पाए थे.
आपको बता दें कि आज यानी कि शुक्रवार 16 अक्तूबर को हनी सिंह म
📡 स्रोत: ABP Live Film