अपराध

Raipur Axis Bank Fraud: रायपुर में एक्सिस बैंक के असिस्टेंट बैंक मैनेजर ने की ठगी, फर्जी तरीके से तुड़वाई FD, ग्राहक के खाते से उड़ाए लाखों

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Raipur Axis Bank Fraud: रायपुर में एक्सिस बैंक के असिस्टेंट बैंक मैनेजर ने की ठगी, फर्जी तरीके से तुड़वाई FD, ग्राहक के खाते से उड़ाए लाखों

Raipur Axis Bank Fraud : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक असिस्टेंट बैंक मैनेजर द्वारा ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। यहां की देवेंद्र नगर स्थित एक्सिस बैंक के ही एक कर्मचारी पर ग्राहक की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) तुड़वाकर करीब 14.97 लाख रुपए की हेराफेरी करने का आरोप लगा है। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने बैंक के डिप्टी मैनेजर समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़ित का नाम सुषमा कुमार है। जिसने थाने में मामले की शिकायत की है। क्या है पूरा मामला ? गंज थाना पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला सुषमा कुमार का खाता एक्सिस बैंक की देवेंद्र नगर शाखा में है। आरोप है कि बैंक के उप प्रबंधक कुलदीप सिंह ने 17 जुलाई को एक फर्जी कस्टमर रिक्वेस्ट फॉर्म का उपयोग करके खाते में दर्ज मोबाइल नंबर को बदल दिया। यह सब ग्राहक की जानकारी और सहमति के बिना किया गया। मोबाइल नंबर बदलने के बाद आरोपियों ने बैंकिंग एप के माध्यम से खाते तक पहुंच बना ली। इसके बाद ग्राहक की 14.40 लाख रुपए से अधिक की एफडी को समय से पहले बंद कर दिया गया। एफडी की राशि बचत खाते में जमा होने के बाद अन्य रकम के साथ मिलाकर कुल 14.97 लाख रुपए एक निजी फर्म के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। गंज थाने में केस दर्ज किया गया। बैंक पहुंचने पर हुआ खुलासा 7 अगस्त को इस मामले का खुलासा हुआ। जब पीड़ित महिला बैंक गईं, तो उन्हें अपने खाते की जानकारी लेने पर गड़बड़ी का पता चला। इसके बाद उन्होंने बैंक प्रबंधन को शिकायत की। बैंक की आंतरिक जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि होने के बाद, शाखा प्रबंधक ने गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बैंक के उप प्रबंधक कुलदीप सिंह और इंडियन सेल्स के संचालक योगेश येडे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब बैंक रिकॉर्ड, चेक और एटीएम ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस धोखाधड़ी में और कौन-कौन शामिल था। ये खबर भी पढ़ें: सीजी पुलिस कॉन्स्टेबल प्रमोशन केस: सीनियरिटी के मुद्दे पर हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित, आरक्षकों को इंतजार सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर: TET Exam: शिक्षकों के पास 31 अगस्त तक का समय, सुप्रीम कोर्ट ने तय की डेडलाइन, नौकरी और प्रमोशन पर पड़ सकता है असर, जानें डिटेल

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।