राजनीति

Raipur News: कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी, शोएब ढेबर को जमानत, टीनू भारद्वाज से भी पूछताछ

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Raipur News: कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी, शोएब ढेबर को जमानत, टीनू भारद्वाज से भी पूछताछ

Raipur News : राजधानी रायपुर ( Raipur News ) में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस की जांच जारी है। मामले में पुलिस ने शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।

जांजगीर-चांपा के युवक से कराया गया था कथित फोन पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, जांजगीर-चांपा के एक युवक को इस मामले में पहले गिरफ्तार किया गया था। वह एक होटल में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता है। आरोप है कि इसी युवक से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आनंद कुकरेजा को इंटरनेट कॉल करवाया गया और 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई।

यह भी पढ़ें: Ujjain Shahi Masjid विवाद पर Asaduddin Owaisi का बयान, "गांधीवादी तरीके से हो रहा है विरोध प्रदर्शन" हॉटस्पॉट देने की भूमिका की भी जांच जांच में पुलिस इस आरोप की भी पड़ताल कर रही है कि धमकी देने के लिए इंटरनेट ( Raipur News ) कॉल करने में शोएब ढेबर के हॉटस्पॉट का इस्तेमाल किया गया था।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे मामले में शोएब की वास्तविक भूमिका क्या थी और धमकी की कथित साजिश में उनके अलावा कौन-कौन लोग शामिल थे। अभी पुलिस ने पूछताछ से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। यह भी पढ़ें: CG Bilaspur HC: छत्तीसगढ़ में जूनियर इंजीनियर भर्ती को लेकर बड़ा फैसला, हाईकोर्ट ने वेटिंग लिस्ट पर रोक लगाई, इस्तीफे से खाली पद नहीं भरे जाएंगे टीनू भारद्वाज समेत कई लोगों से पूछताछ जांच का दायरा ( Raipur News ) बढ़ाते हुए पुलिस ने टीनू भारद्वाज, जिन्हें विभिन्न रिपोर्टों में बीजेपी नेता के भांजे के तौर पर बताया गया है, को भी थाने बुलाकर पूछताछ की।

इसके अलावा होटल के तीन कर्मचारियों समेत कुछ अन्य युवकों से भी पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई है। यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 28 September: खराब मौसम के कारण भारत और अफगानिस्तान का मैच रद्द, LPU में लाठीचार्ज के बाद हॉस्टल छोड़ रहे छात्र पुलिस खंगाल रही पूरे नेटवर्क का कनेक्शन पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ( Raipur News ) आनंद कुकरेजा को मिली धमकी और अन्य कथित रंगदारी कॉल के बीच कोई कनेक्शन है या नहीं।

जांच में डिजिटल सुरागों और कॉल से जुड़े तकनीकी इनपुट की भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस जांच के निष्कर्षों पर निर्भर है। यह भी पढ़ें: Delhi NCR Rape Case: दिल्ली में रेप मामलों पर SC ने स्वत: लिया संज्ञान, कहा-इन घटनाओं से निर्भया मामले की दर्दनाक यादें ताजा होती हैं

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।