अपराध

रायसेन में जिला स्तरीय युवा उत्सव-2027, ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ रही थीम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
रायसेन में जिला स्तरीय युवा उत्सव-2027, ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ रही थीम

लोकनृत्य, लोकगायन और नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाया हुनर, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत; चयनित प्रतिभागी संभाग, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर लेंगे हिस्सा

रायसेन, नवंबर 05: जिले के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2027 का आयोजन संपन्न हुआ। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित उत्सव की थीम ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ रही। इसमें समूह लोकनृत्य, लोकगायन, चित्रकला, कविता लेखन और नुक्कड़ नाटक जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक सहित अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया और युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इसके बाद चयनित प्रतिभाएं भोपाल में राज्य स्तरीय और नई दिल्ली में राष्ट्रीय युवा उत्सव में हिस्सा लेंगी।

---

बाइट - जीतेंद्र शर्मा – सोशल वर्कर, रायसेन

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।